Posted inICC T20 World Cup

IND vs NZ, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा फाइनल? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

IND vs NZ, MATCH PREVIEW: Who will win the final? Playing 11, pitch, streaming, weather, head-to-head, injury details
IND vs NZ, MATCH PREVIEW: Who will win the final? Playing 11, pitch, streaming, weather, head-to-head, injury details

IND vs NZ, MATCH PREVIEW: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में हमें 8 मार्च को भारत और न्यूज़ीलैंड टीम की टक्कर देखने को मिलने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड आंकड़ों और प्रिडिक्शन आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

IND vs NZ, MATCH PREVIEW

IND vs NZ, MATCH PREVIEW
IND vs NZ, MATCH PREVIEW

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच होने जा रहा है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आने वाली हैं। पहली बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और नॉकआउट मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इस वजह से इसकी काफी ज्यादा चर्चा चल रही है और जो भी टीम यह जीतेगी वो इतिहास रचेगी। इंडिया अगर जीती तो वो सबसे अधिक तीन बार जबकि न्यूजीलैंड जीती तो वो पहली बार ट्रॉफी उठाएगी।

IND vs NZ मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

मैच: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड
मैच नंबर: 55
स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
तारीख: 8 मार्च
समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

टी20 में IND vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 30
इंडिया: 18 जीत
न्यूज़ीलैंड: 11 जीत
टाई: 1
बेनतीजा: 0

IND vs NZ मैच पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा अनुकूल रही है। यहां पर पिछली आठ में से सात पारियों में 175 या उससे अधिक रन बने हैं। लाल और काली मिट्टी दोनों की पीछे उपलब्ध है। लाल मिट्टी की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है। जबकि काली मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है।

इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर 170 वहीं दूसरी पारी का स्कोर 150 है। अब तक इस मैदान पर कुल 17 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 11 में बैटिंग फर्स्ट और 6 में बैटिंग सेकंड टीम ने जीत अर्जित की है।

यह भी पढ़ें: लॉकी फर्ग्यूसन vs जसप्रीत बुमराह: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा दुनिया का बेस्ट पेसर

IND vs NZ मैच वेदर रिपोर्ट

भारत-न्यूजीलैंड का मैच 8 मार्च, रविवार को होने वाला है और रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिलेगी न सिर्फ मैदान में बल्कि बाहर भी। क्योंकि दिन काफी गर्म रहने वाला है। दिन का मैक्सिमम तापमान 38 डिग्री वहीं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। वहीं ह्यूमिडिटी भी करीब 26% रहेगी। ओवरऑल काफी अच्छा मौसम रहेगा और हमें एक बेहतरीन मुकाबला देखने मिल सकता है।

रविवार (8 मार्च)
38°C – 39°C
21°C – 22°C
साफ़ और गर्म दिन

IND vs NZ मैच इंजरी अपडेट्स

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का इस समय कोई भी खिलाड़ी इंजर्ड नहीं है। ऐसे में जो खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच के लिए उपलब्ध थे वो सभी हमें यहां भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

IND vs NZ मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर),फिन एलन, राचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, इश सोढ़ी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और डेवोन कॉनवे।

IND vs NZ मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर),फिन एलन, राचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

IND vs NZ मैच विनर

टीम इंडिया

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच होने जा रहे मुकाबले में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि एट लास्ट टीम इंडिया के विजई होने के आसार नजर आ रहे हैं। चूंकि ओवर ऑल कीवियों के सामने भारत का रिकॉर्ड अच्छा है।

FAQs

IND vs NZ मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: IND vs NZ फाइनल मैच अगर बारिश से हुआ रद्द, तो ऐसे तय होगा विजेता

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!