Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK: टीम इंडिया में 2 तो पाकिस्तान में भी एक बदलाव, देखें महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK: 2 changes in Team India and 1 in Pakistan, see the playing eleven of both teams for the big match.

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 15 फरवरी को महा मुकाबला होने जा रहा है। यह महा मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस मैच में हमें बेहतरीन रोमांच देखने को मिल सकता है और इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों टीमें अलग-अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं। भारतीय टीम दो वहीं पाकिस्तान एक बदलाव के साथ मैदान पर दिखाई दे सकती है।

अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

IND vs PAK T20 World Cup 2026: Predicted Playing 11 for both teams
IND vs PAK T20 World Cup 2026: Predicted Playing 11 for both teams

दरअसल, भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) दोनों आर्क राइवल हैं। दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है, काफी ज्यादा गर्मा-गर्मी देखने को मिलती है। एशिया कप 2025 के दौरान भी दोनों टीमें तीन बार एक दूसरे से भिड़ी थीं और तीनों बार हमें काफी टेंपरेचर हाई नजर आया था।

ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि एक दूसरे को हराकर टूर्नामेंट में आगे की ओर कदम बढ़ाएं। इसके लिए दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतर सकती हैं और इसके तहत दोनों के 11 में बदलाव होने के आसार हैं।

इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में हमें अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर एंट्री लेते नजर आ सकते हैं। अभिषेक को संजू सैमसन वही सुंदर को रिंकू सिंह के जगह मौका दिया जा सकता है। वहीं विरोधी टीम पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में हमें उस्मान खान की जगह ख्वाजा नफ़य दिखाई दे सकते हैं।

इसके अलावा दोनों टीमों बिल्कुल उसी प्लेइंग ११ के साथ उतर सकती हैं, जिसके साथ वो लास्ट मैच में खेलते नजर आई थीं। तो देखना होगा कि इन खिलाड़ियों में से कौन कैसा प्रदर्शन करेगा और कौन सी टीम जीत दर्जकरेगी।

यह भी पढ़ें: USA vs NED: 93 रनों से नीदरलैंड्स को हराकर अमेरिका ने सुपर 8 के लिए ठोकी दावेदारी, रिपीट मोड में 2024 टी20 वर्ल्ड कप

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

FAQs

IND vs PAK मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: POINTS TABLE SCENARIOS: सुपर-8 के लिए 6 टीमों की एंट्री तय, बचे 2 स्थानों के लिए 14 टीमों में महासंग्राम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!