IND vs PAK: वर्ल्ड क्रिकेट की दो सबसे बड़ी राइवल टीमें भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) के अपडेटेड स्क्वायड का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
पाकिस्तान मैच के लिए Team India का स्क्वाड आया सामने

15 फरवरी, शाम 7:00 बजे से भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम एशिया कप 2025 फाइनल के बाद एक बार फिर एक दूसरे के सामने होने जा रही हैं।
इस महा मुकाबला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपडेटेड 15 मेंबर स्क्वाड का ऐलान किया है और इस स्क्वाड में दो फ्लॉप खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
2 फ्लॉप खिलाड़ियों समेत इन सभी को मिला है मौका
बता दें कि नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले के लिए भारत 14 सदस्यीय टीम के साथ नजर आई थी, क्योंकि उस दौरान अभिषेक शर्मा बीमार थे और मुकाबले के लिए अवेलेबल नहीं थे। लेकिन इस समय वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस वजह से उनकी स्क्वाड में एंट्री हो गई है।
उनके अलावा स्क्वाड में ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरे रिंकू और संजू पर रहने वाली हैं, क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी लगातार फ्लॉप होते चले आ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: BREAKING: हर्षित राणा के बाद एक और बड़ा नुकसान, T20 World Cup से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज
कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यह नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से अलग हो सकती है। इसमें हमें संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की जगह वाशिंगटन सुंदर खेलते दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, रिंकू उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, इस वजह से उन्हें बाहर कर सुंदर को मौका दिया जा सकता है।
वैसे भी आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनर्स का बोलबाला रहता है और वह भारत के लिए एक अच्छे विकेट टेकिंग ऑप्शन साबित हो सकते हैं। हालांकि अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर अलग सोच के साथ उतरेंगे तो चीजें बदल सकती हैं।
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर।