Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK: मैच पर मुहर लगते ही एक्शन में भारत, 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन तैयार, सूर्या-हार्दिक-बुमराह…

IND vs PAK: मैच पर मुहर लगते ही एक्शन में India, 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन तैयार, सूर्या-हार्दिक-बुमराह...

India Likely Playing 11 Against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। इसकी पुष्टि आईसीसी ने कर दी है। पहले इस मुकाबले पर संकट के बादल थे, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेलने नहीं उतरेगी लेकिन 9 फरवरी को पीसीबी ने अपना फैसला बदला और सरकार से भी इजाजत मिल गई।

अब सभी को भारत (India) और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर भी चर्चा हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ उतर सकती है।

इस प्लेइंग 11 के साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारत (India) संभाल सकता है मोर्चा

IND vs PAK: मैच पर मुहर लगते ही एक्शन में India, 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन तैयार, सूर्या-हार्दिक-बुमराह...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ भारत (India) ने अपनी सबसे मजबूत टीम नहीं उतारी, क्योंकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तबियत खराब होने के कारण पूरी तरह फिट नहीं थे। वहीं, अब 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना तय नहीं लग रहा है, क्योंकि उनकी तबियत भी खराब हो गई है। अभिषेक पहले मैच में जरूर खेले थे लेकिन इसके बाद से वो अस्वस्थ चल रहे हैं और 10 फरवरी को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, अभी दो दिन का समय है, ऐसे में देखना होगा कि वो फिट पाते हो पाते हैं या नहीं।

ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी नामीबिया के खिलाफ भले ही न खेलें लेकिन इनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना निश्चित रूप से तय माना जा सकता है। उम्मीद है कि ये दोनों तब तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इसी वजह से फैंस को ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकती है।

वहीं, इसके बाद नंबर 3 पर हमें तिलक वर्मा और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव के नजर आने की संभावना है। इसके बाद, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। हालांकि, कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, इसी वजह से रिंकू के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को भी खिलाने का विकल्प रखा जा सकता है। गेंदबाजी विभाग में स्पेशलिस्ट के रूप में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह की जोड़ी नजर आ सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक 8 मुकाबले हैं और सिर्फ 1 ही गंवाया है। इस तरह टीम इंडिया 7-1 से आगे है। वहीं, पिछले साल हुए एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार धूल चटाई थी। अगर इन दोनों टीमों के बीच पिछले 5 टी20आई के नतीजों पर गौर करें तो हर बार भारत ने बाजी मारी है। ऐसे में साफ़ तौर पर भारत का दबदबा नजर आ रहा है और भारतीय फैंस को एक बार फिर उम्मीद होगी कि उनकी टीम पाकिस्तान को धूल चटाकर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखेगी।

FAQs

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर कब होनी है?
15 फरवरी
T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ भारत कितने अंतर से आगे है?
7-1

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: कीवियों ने 10 विकेट से UAE को रोंदा, पॉइंट्स टेबल में अर्जित किए भारत से ज्यादा अंक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!