IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के इस मुकाबले के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है और इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है। इस प्लेइंग इलेवन में एक दो नहीं बल्कि पूरे तीन बदलाव दिखाई दे रहे हैं। तो आइए एक बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।
IND vs PAK मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने

दरअसल, पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ मैच के लिए भारत की जो प्लेइंग इलेवन सामने आई है, वो आधिकारिक नहीं बल्कि संभावित है। यानी इसके 100 फीसदी ऐसे ही नजर आने के कम आसार हैं। लेकिन जानकारी के अनुसार और मौजूदा सिचुएशन को ध्यान में रखा जाए तो यही प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतरते दिखाई दे सकती है। जानकारी के अनुसार इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) मैच में हमें संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह खेलते नजर नहीं आएंगे।
यह भी पढ़ें: प्यार हो तो ऐसा! Valentine’s Day पर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के नाम का कराया टैटू
इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) नामीबिया के खिलाफ जिस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलते नजर आई थी, उसके विपरीत प्लेइंग 11 हमें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में खेलते नजर आ सकती है। इस मैच में हमें संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा खेलते नजर आ सकते हैं, जो कि बीमारी की वजह से खेलते दिखाई नहीं दिए थे। वहीं रिंकू सिंह के जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। यही नहीं बल्कि इसके अलावा अर्शदीप सिंह के जगह हमें कुलदीप यादव नजर आ सकते हैं।
दरअसल, आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है। यही कारण है कि इंडिया की प्लेइंग 11 में एक साथ चार स्पिनर्स को मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस दौरान भारत के पास पेस बॉलिंग के ऑप्शन नहीं रहेंगे। भारत के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में एक प्रॉपर तेज गेंदबाज दिखाई देंगे। उनके अलावा ऑलराउंडर के रूप में हमें हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे दिखाई देने वाले हैं। कुल मिलाकर भारतीय टीम 7 गेंदबाजी ऑप्शंस के साथ मैदान पर उतर सकती है, जिसमें से चार स्पिनर और तीन पेसर हैं।
कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
जीतने वाली टीम कर लेगी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई
15 फरवरी को होने जा रहे है इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो सीधे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अब तक अपने-अपने दो-दो मुकाबले जीत लिए हैं और चार-चार अंक पर हैं। इस समय इंडिया पहले जबकि पाकिस्तान दूसरे पायदान पर है और इस मैच को जीतने वाली टीम के छह अंक हो जाएंगे, जिससे वह आसानी के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
FAQs
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कौन जीतेगा?
यह भी पढ़ें: ‘वो खेलेगा तभी जीत मिलेगी…’ पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी पर गावस्कर का भरोसा, कहा इसे हर हाल में खिलाओं