Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK, MATCH PREDICTION: किस टीम के जीत की संभावना? पावरप्ले से लेकर इनिंग तक का स्कोर भी जानें

IND vs PAK, MATCH PREDICTION: किस टीम के जीत की संभावना? पावरप्ले से लेकर इनिंग तक का स्कोर भी जानें

IND vs PAK, MATCH PREDICTION: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हो रहा है। भारत को अपने सभी मुकाबले घर पर खेलने हैं लेकिन पकिस्तान के खिलाफ मुकाबला उसे घर के बाहर खेलना होगा। शुरुआत में पीसीबी ने मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया था लेकिन फिर आईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए मामला सुलझा दिया।

ऐसे में अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है। आइए आपको मैच से जुड़ी सभी जानकारी, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड के साथ साथ प्रेडिक्शन के बारे में भी बताएं।

IND vs PAK T20 मैच प्रीव्यू

IND vs PAK, MATCH PREDICTION: किस टीम के जीत की संभावना? पावरप्ले से लेकर इनिंग तक का स्कोर भी जानें

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही अपने शुरूआती दोनों ग्रुप मैच जीते हैं। ऐसे में किसी एक टीम का विजयी रथ जरूर रुकने की संभावना है।

IND vs PAK T20 मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम पाकिस्तान
  • स्टेडियम: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • तारीख:  15 फरवरी
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IND vs PAK टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 16 
  • भारत: 13 जीत 
  • पाकिस्तान: 3 जीत 
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

IND vs PAK टी20 के लिए पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है और यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना उतना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि बाद में पिच स्लो होने के आसार हैं, जिसके कारण बल्लेबाजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा टूर्नामेंट में इस वेन्यू पर अभी तक एक भी बार 200 का स्कोर किसी भी टीम ने नहीं बनाया है। हालांकि, इस वेन्यू पर जीत के मामले में ओवरऑल रिकॉर्ड बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का बेहतर है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम के टी20 आंकड़े

कुल मैच 62
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 26
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 35
पहली पारी का औसत स्कोर 143
दूसरी पारी का औसत स्कोर 128
हाईएस्ट टोटल 215/5 (19.4 ओवर) बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
लोएस्ट टोटल 80/10 (17.2 ओवर) अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
हाईएस्ट स्कोर चेज 215/5 (19.4 ओवर) बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
लोएस्ट स्कोर डिफेंड
115/6 (20 ओवर) दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका

IND vs PAK T20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

पाकिस्तान का स्क्वाड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक

IND vs PAK T20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

IND vs PAK T20 को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: भारत

पावरप्ले का स्कोर: भारत (55-65), पाकिस्तान (40-50)

10 ओवर का स्कोर: भारत (100-110), पाकिस्तान (80-90)

15 ओवर का स्कोर: भारत (135-145), पाकिस्तान (120-130)

20 ओवर का स्कोर: भारत (180-190), पाकिस्तान (165-75)

सबसे ज्यादा रन: ईशान किशन (भारत), साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)

सबसे ज्यादा विकेट: वरुण चक्रवर्ती (भारत), उस्मान तारिक (पाकिस्तान)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज – ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (भारत), साहिबजादा फरहान और बाबर आजम (पाकिस्तान)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज – अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा (भारत), सैम अयूब और सलमान आगा (पाकिस्तान)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह (भारत), उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज – अक्षर पटेल और शिवम दुबे (भारत), शादाब खान और अबरार अहमद (पाकिस्तान)

विजेता: भारत

FAQs

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
15 फरवरी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!