Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK, MATCH PREVIEW: कौन सी टीम पड़ेगी भारी? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

IND vs PAK, MATCH PREVIEW: Which team will prevail? Playing 11, pitch report, live streaming, weather, head-to-head, injury details

IND vs PAK, MATCH PREVIEW: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है। यह मैच इस टी20 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे धांसू मैच हो सकता है। तो आइए इस मैच की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े और आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

IND vs PAK, MATCH PREVIEW

IND vs PAK T20 WORLD CUP 2026 MATCH PREVIEW
IND vs PAK T20 WORLD CUP 2026 MATCH PREVIEW

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच बीते कुछ समय से काफी ज्यादा विवाद चल रहा है और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिल सकती है। भारत-पाकिस्तान के बीच यह मैच काफी ज्यादा थ्रिलिंग होने की उम्मीद है. क्योंकि दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती दोनों मैच जीत कर आ रही हैं। लेकिन इन दोनों टीमों के बीच हुए अंतिम तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो उसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

IND vs PAK मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

  • मैच: भारत बनाम पाकिस्तान
  • मैच नंबर: 27
  • स्टेडियम: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • तारीख: 15 फरवरी
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

टी20 में IND vs PAK हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 16
  • इंडिया: 13 जीत
  • पाकिस्तान: 3 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

IND vs PAK मैच पिच रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है, जो कि गेंदबाजों के लिए काफी मददगार माना जाता है। इस पिच को स्पिनर्स का पैराडाइज कहा जाता है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज काफी ज्यादा डोमिनेट करते नजर आते हैं। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 143 वहीं सेकंड इनिंग स्कोर 128 है। अक्सर इस मैदान पर बैटिंग फर्स्ट टीमें ज्यादा जीतते नजर आती हैं।

स्लो पिच होने की वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से वो रन बना सकते हैं और टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

IND vs PAK मैच वेदर रिपोर्ट

कोलंबो में होने जा रहे 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश की काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। मैच डे के दिन करीब 50 से 80% बारिश की उम्मीद है। हालांकि तेज बारिश का अनुमान दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। यानी मैच शुरू होने से पहले बारिश खत्म हो सकती है। इस दिन मैक्सिमम तापमान की बात करें तो वो 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

IND vs PAK इंजरी अपडेट्स

भारत और पाकिस्तान टीम के बीच होने जा रहे इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को थोड़ी परेशानी है। भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अभी बीमार चल रहे हैं और उनका इस मैच में खेलते दिखाई दे पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। जबकि जसप्रीत बुमराह फिट हैं और वह खेलते नजर आएंगे। वरुण चक्रवर्ती भी सवालों के घेरे में थे। लेकिन वह भी फिट हैं और चार ओवर का स्पेल डालते दिखाई देंगे।

वाशिंगटन सुंदर भी टीम में वापसी कर चुके हैं और कमाल करने को तैयार बैठे हैं। पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट और जोश से भरे हुए हैं और उम्मीद है कि वह भारत को एक टू कंपटीशन देंगे।

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर।

पाकिस्तान का स्क्वाड: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, फखर ज़मान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

IND vs PAK मैच विनर

15 फरवरी को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच में हमें कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है, क्योंकि दोनों टीमें इस समय काफी अच्छे फ़ॉर्म से गुजर रही हैं। लेकिन अंतत: जो टीम जीत सकती है वो है टीम इंडिया।

इंडियन क्रिकेट टीम के पास न सिर्फ साइकोलॉजिकल एडवांटेज है, बल्कि ओवरऑल भारतीय टीम 11 खिलाड़ियों का ग्रुप है और सभी अच्छा कर रहे हैं। यानी इंडिया किसी एक प्लेयर के बलबूते जीत नहीं दर्ज कर रही। लेकिन पाकिस्तान का हाल थोड़ा उल्टा है इस टीम के केवल गिने -चुने खिलाड़ी ही अच्छा कर रहे हैं और बाकि के सभी टाइम पास करते नजर आ रहे हैं। इस वजह से इंडिया पाकिस्तान को हरा सकती है।

FAQs

IND vs PAK मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: टूर्नामेंट में बढ़ी मुश्किलें, हर्षित राणा के बाद कप्तान भी बाहर, टीम की रणनीति बदली

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!