Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन फाइनल, एक साथ 4 तगड़े स्पिनरों को मौका

IND vs PAK: Pakistan's playing XI finalised for the match against India, with four strong spinners getting a chance at the same time.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर 15 फरवरी को होने जा रही है। 15 फरवरी को दोनों टीमें आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर जीत दर्ज करने की कोशिश करते दिखाई देने वाली हैं। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और इस मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है। तो आइए एक बार पाकिस्तान की प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

Pakistan Team की प्लेइंग 11 आई सामने

Pakistan Cricket Team Playing 11 for IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match
Pakistan Cricket Team Playing 11 for IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की जो प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है, वो आधिकारिक प्लेइंग 11 नहीं बल्कि संभावित प्लेइंग 11 है। इस प्लेइंग 11 में एक से बढ़कर एक स्पिनर नजर आ रहे हैं।

पार्ट टाइमर को हटाकर इस मैच में पाकिस्तानी टीम चार तगड़े स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है, क्योंकि हाल ही में नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर्स के खिलाफ काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था और सिर्फ अभी ही नहीं बल्कि बीते कुछ समय से इंडियन टीम स्पिनर्स के खिलाफ लगातार मुश्किलों में दिखाई देती रही है।

यह चार तगड़े स्पिनर्स को मिल रहा है मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा भारत के खिलाफ जिन 4 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं, वो अबरार अहमद, उस्मान तारिक़, शादाब खान और मोहम्मद नवाज हैं। यह चारों गेंदबाज पाकिस्तान के लिए बीते कुछ मैचों में लगातार अच्छा करते चले आ रहे हैं और पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद है कि ये सभी इस मैच में भी इंडिया को दातों तले लोहे के चने चबवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टूर्नामेंट में बढ़ी मुश्किलें, हर्षित राणा के बाद कप्तान भी बाहर, टीम की रणनीति बदली

इन-इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है चांस

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में हमें इन चारों के अलावा सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी दिखाई दे सकते हैं।

अब देखना होगा कि यह सभी किस तरीके का प्रदर्शन करते हैं। मालूम हो कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। यानी स्लो पिच होने की वजह से स्पिनर्स काफी हावी होते दिखाई देते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा चार स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ उतरने की प्लानिंग बना रहे हैं।

IND vs PAK मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

FAQs

IND vs PAK मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: RCB के होम मैचों को लेकर सस्पेंस खत्म, बोर्ड ने शहर के नाम का किया आधिकारिक ऐलान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!