Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला समाप्त हो चुका है। इंडियन टीम ने पाकिस्तानी टीम को एक बार फिर उसकी औकात याद दिलाते हुए 61 रनों से मैच जीत लिया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Team India ने बनाए थे 175 रन

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर 5 फुट 6 इंच के ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।
इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 29 गेंदों में 32 रन, शिवम दुबे के बल्ले से 17 गेंद में 27 रन और तिलक वर्मा के बल्ले से 24 गेंद में 25 रन आए। विरोधी टीम के लिए सैम अयूब ने चार ओवर के स्पैल में 25 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की। वहीं सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
114 रन पर ऑल आउट हो गई पाकिस्तान टीम
भारत के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम बड़े ही जल्दी मैच फिनिश करने के मूड में नजर आ रही थी, जिसके चलते यह टीम काफी जल्दी ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान टीम 18 ओवर्स में 114 के स्कोर पर निपट गई और भारत से 61 रनों से भारत हार गई।
गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए इस टीम का लगभग हर बल्लेबाज आउट हुआ। ओपनर साहिबज़ादा फरहान बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। वहीं सैम अयूब के बल्ले से 6 रन आए। इस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे उस्मान खान, जिन्होंने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। दूसरे टॉप रन गेटर रहे शाहीन अफरीदी, जिन्होंने 23 रन बनाए।
इस बीच शादाब खान ने 15 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान अली आगा भी चार रन पर पेवेलियन लौट गए। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में सभी गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती इन चारों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के नाम एक-एक सफलता आई। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन बने।
यह भी पढ़ें: परिवार बना प्राथमिकता, पिता बनने की वजह से T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
8-1 से आगे हुई टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में हराने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की राइवलरी को एक बार फिर एकतरफ़ा साबित कर दिया है। अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 9 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारत ने 8 जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है।
- कुल मैच: 9
- भारत जीता: 8
- पाकिस्तान जीता: 1
FAQs
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा कोई फेरबदल! कोच गंभीर ने ढूंढ ली बचे टूर्नामेंट के लिए Team India की परफेक्ट प्लेइंग XI