Posted inICC T20 World Cup

IND vs SA: 24 घंटे पहले कप्तान सूर्या ने तय कर ली भारत की प्लेइंग 11, जानें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं

IND vs SA: 24 घंटे पहले कप्तान सूर्या ने तय कर ली India की प्लेइंग 11, जानें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत होने वाली है। हालांकि, पहले दिन टीम इंडिया एक्शन में नजर नहीं आएगी लेकिन 22 फरवरी को उसका सामना ग्रुप स्टेज में डी ग्रुप को टॉप करने वाली दक्षिण अफ्रीका से होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें 1 लाख से अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत (India) को सुपर-8 में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन करना होगा और इसी वजह से कप्तान सूर्यकुमार यादव बेस्ट प्लेइंग 11 फाइनल कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा को जगह मिलेगी या नहीं यह सवाल लगातार बना हुआ है, क्योंकि वो तीन डक बना चुके हैं। हालांकि, अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है।

सूर्यकुमार यादव ने इन खिलाड़ियों को दिया भारत (India) की प्लेइंग 11 में मौका!

IND vs SA: 24 घंटे पहले कप्तान सूर्या ने तय कर ली India की प्लेइंग 11, जानें अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत (India) की प्लेइंग 11 काफी ज्यादा चर्चा का विषय है लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बाहरी चीजों पर ध्यान न देते हुए, ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा सकते हैं, जो अभी तक खेलते आए हैं। हालांकि, एक बड़ा सवाल अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को लेकर है कि इनमें से कौन खेलेगा, क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने उपकप्तान अक्षर को आराम देने का फैसला किया था और उनकी जगह सुंदर खेले थे। इन दोनों में से अधिक संभावना अक्षर के खेलने की है, क्योंकि वो अधिक अनुभवी हैं और उन्हें अहमदाबाद में खेलने का काफी एक्सपीयरेंस भी है।

इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है। खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को भी बैक किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पिछले एक साल में भारत के लिए बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उन्हें तीन मैचों में डक बनाने के बावजूद सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन के साथ ओपनिंग के लिए चुने जाने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह के भी नजर आने की उम्मीद है। अक्षर पटेल के साथ स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को फिर से मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को सूर्यकुमार उतार सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार उतार सकते हैं भारत (India) की ये प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) का पलड़ा है भारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच टी20आई का इतिहास काफी पुराना है। टी20 वर्ल्ड कप में भी ये दोनों टीमें कई रोमांचक मुकाबले का हिस्सा रह चुकी हैं। इनके बीच ही पिछले संस्करण का फाइनल खेला गया था, जिसमें भारत ने हार के मुंह से टाइटल अपने नाम किया था। टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है जबकि 2 में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर भारत का पलड़ा भारी कहा जा सकता है। हालांकि, सुपर-8 के मैच में जीत के लिए दोनों ही टीमों को जोर लगाना होगा, क्योंकि पहले के रिकॉर्ड की अहमियत नहीं होगी।

FAQs

सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कब है?
22 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी में ओपनिंग जोड़ी क्या हो सकती है?
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के बाद मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया को दी बद्दुआ, बोले ‘भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा….’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!