Posted inICC T20 World Cup

IND vs SA मैच की पूरी डिटेल्स: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री देखने का तरीका

IND vs SA match full details: Know date, time, live streaming and how to watch for free

IND vs SA Match Complete details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले समाप्त करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब सुपर 8 में सबसे पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। तो आइए जान लेते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका का यह मैच कब खेला जाएगा। इस मैच का लाइव स्ट्रीम कहां पर देखा जा सकता है वो भी बिल्कुल फ्री में।

21 तारीख से होगी सुपर 8 मैचों की शुरुआत

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने ग्रुप ए में जगह बनाई है। वहीं न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने ग्रुप बी में जगह बनाई है और सुपर 8 मैचों की शुरुआत 21 तारीख से होने जा रही है। 21 फरवरी को सुपर 8 के पहले मैच में हमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगी। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 22 तारीख को खेलेगी।

22 तारीख को होगा IND vs SA मैच

The IND vs SA match will be played on 22nd at the world's largest cricket stadium, Narendra Modi Cricket Stadium.
The IND vs SA match will be played on 22nd at the world’s largest cricket stadium, Narendra Modi Cricket Stadium.

भारत-साउथ अफ्रीका (IND vs SA) का मैच 22 तारीख को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारत के सभी मैचों की तरह शाम 7:00 से होगी और उम्मीद रहेगी कि दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिले।

यह भी पढ़ें: Aus W vs Ind W: वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया आइना, 19 रनों से दी मात, सीरीज को किया बराबर

यहां होगा मैच का लाइव प्रसारण

बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका मैच (IND vs SA) का लाइव प्रसारण हमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिओ हॉटस्टार एप और वेबसाइट के जरिए देखने को मिलेगा। वहीं टीवी पर इसका मजा स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स के जरिए लिया जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच को बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है और इस मैच से जुड़ी खबरें आप हमारे वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

बताते चलें कि भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (India vs South Africa Match) के बीच होने जा रहा यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि रिसेंटली साल 2025 के अंत में दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए थे। इस दौरान टीम इंडिया ने उस सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
  • मैच नंबर: 43, सुपर 8 (ग्रुप 1)
  • सीरीज़: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026
  • तारीख: रविवार, 22 फरवरी
  • समय: शाम 7:00 बजे (लोकल), दोपहर 1:30 बजे (GMT)
  • जगह: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्ट्रीम: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

FAQs

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे ने फिर दिखाई अपनी पावर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात, सुपर 8 में अब भारत को देगी टक्कर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!