Posted inICC T20 World Cup

IND vs SA, MATCH PREDICTION: कौन सी टीम जीतेगी मैच? पहली इनिंग में 180 नहीं बनेगा इतने रन का स्कोर

IND vs SA, MATCH PREDICTION: कौन सी टीम जीतेगी मैच? पहली इनिंग में 180 नहीं बनेगा इतने रन का स्कोर

IND vs SA, MATCH PREDICTION: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने सभी ग्रुप मुकाबले खेल लिए हैं। बुधवार (18 फरवरी) को टीम इंडिया ने अपना आखिरी ग्रुप मैच खेला, जिसमें उसका सामना नीदरलैंड से हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की और ग्रुप स्टेज का समापन अजेय रहते हुए किया। अब भारत की चुनौती सुपर-8 है।

भारत के सुपर-8 ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज शामिल है। इस राउंड में टीम इंडिया का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से होना है। चलिए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड के साथ साथ प्रेडिक्शन के बारे में भी बताएं।

IND vs SA सुपर-8 मैच प्रीव्यू

IND vs SA, MATCH PREDICTION: कौन सी टीम जीतेगी मैच? पहली इनिंग में 180 नहीं बनेगा इतने रन का स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएंगी, क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में एक भी हार काम खराब कर सकती है। इन दोनों के बीच पिछले टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला गया था। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका खिताबी हार का बदला सुपर-8 में लेना चाहेगी।

IND vs SA सुपर-8 मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 
  • तारीख:  22 फरवरी 
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IND vs SA टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 31
  • भारत: 18 जीत 
  • दक्षिण अफ्रीका: 12 जीत 
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 1

IND vs SA सुपर-8 मैच के लिए पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मैच हुए हैं और सभी में रनों की बारिश हुई है। इस दौरान सबसे बड़ा स्कोर 213/4 का बना, जो दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ बनाया था। ऐसे में एक बार फिर इस मैदान पर ढेर सारे रन बन सकते हैं, क्योंकि दोनों ही टीमों में कई धाकड़ बल्लेबाज मौजूद है।

हालांकि सामने की बाउंड्री 70 मीटर के आसपास है, ऐसे में बल्लेबाजों को स्ट्रैट बड़े शॉट खेलने के लिए जोर लगाना होगा। वहीं, स्क्वायर बाउंड्री 60 मीटर और 68 मीटर की हैं। इस मैदान पर अभी तक 15 टी20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 जीते हैं, जबकि बाद वाली टीम को 5 में ही सफलता हाथ लगी है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला फायदे का सौदा कहा जा सकता है।

IND vs SA सुपर8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर ), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

IND vs SA सुपर-8 मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: भारत

पावरप्ले का स्कोर: भारत (50-60), दक्षिण अफ्रीका (40-50)

10 ओवर का स्कोर: भारत (90-100), दक्षिण अफ्रीका (75-85)

15 ओवर का स्कोर: भारत (130-140), दक्षिण अफ्रीका (115-125)

20 ओवर का स्कोर: भारत (190-200), दक्षिण अफ्रीका (165-175)

सबसे ज्यादा रन: ईशान किशन (भारत), एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका)

सबसे ज्यादा विकेट: वरुण चक्रवर्ती (भारत), लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज – ईशान किशन और शिवम दुबे (भारत), एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज – अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा (भारत), क्विंटन डी कॉक और डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह (भारत), लुंगी एनगिडी और मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज – अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह (भारत), कगिसो रबाडा और केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

विजेता: भारत

FAQs

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 मुकाबला कब खेला जाना है?
22 फरवरी

यह भी पढ़ें: रनगति धीमी क्यों है? बल्लेबाजी पर उठे सवालों का शिवम दुबे ने दिया सटीक जवाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!