IND vs SA, MATCH PREVIEW: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैचों में 22 तारीख को हमें भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की टक्कर देखने को मिलने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग, इंजरी डिटेल्स, हेड टू हेड आंकड़ों आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
IND vs SA, MATCH PREVIEW

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही क्रिकेट टीमों ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। दोनों ही टीमों ने अपने चारों के चार मैच जीत कर सुपर 8 में जगह बनाई और दोनों ही टीमें सुपर 8 में अपने मुकाबले की शुरुआत एक दूसरे के साथ भिड़ंत से करने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच होने जा रहा यह मैच काफी थ्रिलिंग हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की फाइनलिस्ट हैं और हाल ही में हुई टी20 सीरीज में भी एक दूसरे को टफ कंपटीशन देते दिखाई दी थीं।
IND vs SA मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
- मैच नंबर: 43
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- तारीख: 22 फरवरी
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
टी20 में IND vs SA हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 31
- इंडिया: 18 जीत
- साउथ अफ्रीका: 12 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 1
IND vs SA मैच पिच रिपोर्ट
भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर 8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है और यहां की पिच इस समय बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग के तरह है। सपाट पिच होने की वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी ज्यादा आसानी हो रही है। इस टूर्नामेंट में अब तक यहां पर हुए मैचों में पहली पारी के स्कोर 213, 187 और 175 रहे हैं।
इस मैदान पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ उछाल और गति मिल सकती है। लेकिन बड़ी बॉउंड्री होने की वजह से स्पिनरों को आगे विकेट लेने में थोड़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच हुए हैं, जिसमें से बैटिंग फर्स्ट टीम ने 10 और सेकेंड ने 5 में जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, अंपायर की दर्दनाक मौत से टूर्नामेंट के बीच मातम
IND vs SA मैच वेदर रिपोर्ट
भारत-साउथ अफ्रीका का मैच 22 फरवरी को खेला जाना है और 22 फरवरी, रविवार के दिन अहमदाबाद में मैक्सिमम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। ह्यूमिडिटी भी काफी कम रहेगी, जिससे अच्छा मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि एयर क्वालिटी खराब रहने वाली है। लेकिन ड्यू का खतरा बहुत कम है, जिससे टीमों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सबसे ख़ास बात बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है और उम्मीद है कि एक कांटे की टक्कर होगी।
IND vs SA इंजरी अपडेट्स
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही क्रिकेट टीमों के सभी खिलाड़ी इस समय पूरी तरह से फिट हैं और दोनों टीमें अपने बेस्ट 11 के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेंगी।
IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर),रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
IND vs SA मैच विनर
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया जीत सकती है, क्योंकि टीम इंडिया न सिर्फ टूर्नामेंट की बेहतरीन टीम है। बल्कि ओवर ऑल भी उसका डोमिनेंस देखने को मिल रहा है। इंडिया ने बीते कुछ समय में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जितने भी टी20 सीरीज खेले हाँ सभी में उसने जीत दर्ज की है।