IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा मैच अब समाप्त हो चुका है और इस मैच में वैसा ही हुआ है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में एकतरफ़ा हार का सामना करना पड़ा है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
IND vs SA मैच में South Africa Team ने बनाए 187 रन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में टॉस हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान भारतीय टीम ने शुरुआत तो काफी शानदार की। इंडियन टीम ने महज 20 रनों पर साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचा दिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसका किसी को अंदाजा नहीं था। डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मिलकर साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलर के साथ मिलकर भी 35 रन बनाए और ओवरऑल यह टीम 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रही।
इस दौरान डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 गेंद में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने तीन चौके-तीन छक्के की मदद से 29 गेंद में 45 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह का जादू चला और उन्होंने चार ओवर में 15 रन देखकर तीन विकेट चटकाए।
अर्शदीप सिंह दो विकेट वहीं वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक सफलता अर्जित की। इस मैच में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने इतिहास भी रचा। दोनों टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बार-बार क्यों हार रही पाकिस्तान? शोएब अख्तर ने अब जाकर बताया सटीक कारण
111 रन पर ऑल आउट हुई Team India

टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारत (Team India) ने आज तक कभी भी इतना बड़ा रन चेस नहीं किया था। इस वजह से फैंस पहले ही थोड़े डरे हुए थे और उनका डर हकीकत में तब बदल गया, जब इंडिया ने अपने शुरुआती दो विकेट काफी जल्दी गंवा दिए। लगातार मैचों में अपने बल्ले से कहर ढाते चले आ रहे ईशान किशन, आज खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।
उनके थोड़ी देर बाद ही तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर आउट हो गए। लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा ने शुरुआत की लेकिन वह भी 15 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। लप्पेबाजी बल्लेबाजी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम 18.5 ओवर में महज 111 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 76 रनों से मैच हार गई।
इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 37 गेंद में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 18-18 रन की पारी खेली। इस दौरान भारत के 6 खिलाड़ी 5 रन तक भी नहीं पहुंच सके। विरोधी टीम के लिए सबसे सफल रहे मार्को यानसन, जिन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं केशव महाराज तीन विकेट लेने में कामयाब हुए। कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम ने एक-एक सफलता अर्जित की।
सेमीफाइनल की राह हुई कठिन
आज के मुकाबले में इतने बड़े मार्जन से हारने के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल की रात थोड़ी मुश्किल हो गई है। अगर भारतीय क्रिकेट टीम अगले दोनों मैचों को बड़े अंतर से नहीं जीत पाती तो वो सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी और उसका एक बार फिर टूर्नामेंट का खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
FAQs
IND vs SA का मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: RCB और MI के खिलाड़ी ने मिलकर लगाई श्रीलंका की लंका, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता मैच