Posted inICC T20 World Cup

IND vs USA Live Streaming: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, जानें टीवी और मोबाइल पर कब देखें मुकाबला

IND vs USA Live Streaming: Live streaming details of the match, find out when and where to watch the match on TV and mobile.

IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और 7 फरवरी को ही भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलते नजर आएगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया की टक्कर USA से होने वाली है।

तो आइए जान लेते हैं कि भारत और USA के बीच होने वाला मैच कौन जीत सकता है। साथ ही साथ इस मैच का लुफ्त कहां उठाया जा सकता है। यानी कि इंडिया बनाम USA मैच का लाइव स्ट्रीम कैसे देखें के बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में होगी दोनों टीमों की टक्कर

IND vs USA
IND vs USA

बता दें कि भारत और USA (IND vs USA) क्रिकेट टीम की टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। दोनों ही टीमों का यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उनका पहला मैच होगा और दोनों ही टीमें उम्मीद करेंगी की वो जीत के साथ शुरुआत करें।

हालांकि USA का इंडिया के खिलाफ जीत पाना पूरी तरह से इंपॉसिबल है। क्योंकि टीम इंडिया इस समय दुनिया की नंबर वन टी20 टीम है और इंडिया बड़े ही आसानी से बड़ी से बड़ी टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही है।

यहां देखें IND vs USA मैच का लाइव स्ट्रीम

भारत और USA (IND vs USA) के बीच होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का लाइव स्ट्रीम जिओ हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। मोबाइल और वेबसाइट यूजर्स जिओ हॉटस्टार पर इस मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

वहीं टीवी पर इसका मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स के जरिए लिया जा सकता है। हालांकि सिर्फ यही मैच नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच इसी चैनल और प्लेटफार्म पर देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

सूर्या और मोनांक करेंगे कप्तानी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभालते दिखाई देने वाले हैं। सूर्या की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है और USA की कप्तानी करने वाले हैं मोनांक पटेल, जो कि अब तक इस टीम को कुल 35 मैचों में लीड कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में इस टीम ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 8 में उसे हार का मुँह देखना पड़ा है। इस बीच इस टीम ने 3 मैच टाई कराए हैं।

मोनांक पटेल के करियर का सबसे बड़ा हाईलाइट यह है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान पाकिस्तान को मात दी थी और सुपर 8 में जगह बनाई थी। यानी हम उनकी कप्तानी में USA से एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

FAQs

भारत बनाम USA टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब और कहां होगा?

7 फरवरी, वानखेड़े स्टेडियम

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में डार्क हॉर्स साबित हो सकती ये 3 टीमें, भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को चकमा देकर उठा सकती ट्रॉफी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!