Posted inICC T20 World Cup

IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

IND vs USA, MATCH PREVIEW: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होने वाली है, जो भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, दिन का दूसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

हालांकि, सभी की नजर तीसरे मैच पर होगी, जो भारत बनाम यूएसए के बीच खेला जाना है। चलिए आपको इस मैच का प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स और प्लेइंग 11 संबंधी जानकारी बताते हैं।

IND vs USA मैच का प्रीव्यू

IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में शामिल भारत और यूएसए अपने अभियान का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ करेंगे। इन दोनों टीमों की टक्कर शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। टीम इंडिया काफी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है और हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है।

दूसरी तरफ, यूएसए को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका आईसीसी के टूर्नामेंट में ही ज्यादातर मिलता है। ऐसे में उसके सामने भारत के रूप में कठिन चुनौती होने वाली है। हालांकि, यूएसए को कम नहीं आँका जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने पिछले संस्करण में पाकिस्तान को हराकर सभी को चौंका दिया था।

IND vs USA मैच से जुड़ी अहम जानकारी

  • मैच: भारत बनाम यूएसए 
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख: 7 फरवरी 
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IND vs USA: T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • खेले गए मैच: 1
  • भारत जीता: 1
  • यूएसए जीता: 0
  • बेनतीजा: 0
  • टाई: 0

IND vs USA: पिच रिपोर्ट और वेन्यू डिटेल्स

भारत और यूएसए के बीच मुकबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है, जो काफी पुराना और लोकप्रिय मैदान है। यहां की पिच में अच्छा उछाल होता है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, एक बार जब गेंद थोड़ा पुराना हो जाता है तो बल्लेबाजों की मौज हो जाती है, क्योंकि बॉल काफी अच्छे से बैट पर आती है, जिसके कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है।

हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिनर्स भी प्रभावित साबित हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें अच्छा ग्रिप मिलता है लेकिन मैच शाम का है, इस वजह से ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है। यहां की पिच पर 170-180 से ऊपर का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है।

वानखेड़े स्टेडियम के T20 आंकड़े

कुल मैच 13
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 6
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 7
पहली पारी का औसत स्कोर 178
दूसरी पारी का औसत स्कोर 156
हाईएस्ट टोटल 247/9 (20 ओवर) भारत बनाम इंग्लैंड
लोएस्ट टोटल 80/10 (16.2 ओवर) भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम
हाईएस्ट स्कोर चेज 230/8 (19.4 ओवर) इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
लोएस्ट स्कोर डिफेंड
143/6 (20 ओवर) वेस्टइंडीज महिला टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम

IND vs USA मैच वाले दिन कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

मुंबई में 7 फरवरी को मौसम काफी अच्छा रहने वाला है और IND vs USA मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेलियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवाओं की गति दिन में 33 किलोमीटर/घंटा और रात में 28 किलोमीटर/घंटा रहने की उम्मीद है।

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शयन जहांगीर, हरमीत सिंह, शुभम रंजन, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, जस्दीपस सिंह, नोस्तुश केंजिगे

FAQs

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप मैच कब खेला जाना है?
7 फरवरी
भारत और यूएसए के बीच मुकाबला कहां खेला जाना है?
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग में भी पीली जर्सी! CSK की एंट्री से फैंस में खुशी की लहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!