Posted inICC T20 World Cup

IND vs USA: सूर्या-सिराज ने दिखाया दम, अमेरिका को 29 रनों से इंडिया ने दी मात

IND vs USA: Suryakumar Yadav and Mohammed Siraj shine as India defeat USA by 29 runs.

IND vs USA: भारत और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबला समाप्त हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 रनों के अंतर से जीत लिया है और एक अच्छी शुरुआत की है। तो आइए इस मुकाबले (IND vs USA) के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने बनाए थे 161 रन

India vs United States of America, 3rd Match, Group A, ICC Men's T20 World Cup 2026
India vs United States of America, 3rd Match, Group A, ICC Men’s T20 World Cup 2026

अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस हारकर भारतीय क्रिकेट टीम पहले बैटिंग करने उतरी और भारत की शुरुआत काफी खराब रही। इंडियन क्रिकेट टीम एक के बाद एक लगातार विकेट गंवाते रही। लेकिन बीच के ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इस दौरान सूर्या के अलावा तिलक वर्मा दूसरे हाईएस्ट रन स्कोरर रहे, जिनके बल्ले से 25 आए। इस दौरान अक्षर पटेल ने भी 14 रन बनाए। वहीं कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा टच नहीं कर पाया। विरोधी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब हुए शैडली वैन शाल्कविक, जिन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके अलावा हरमीत सिंह भी दो विकेट लेने में कामयाब हुए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने भी एक-एक सफलता अर्जित की।

IND vs USA मैच में सिर्फ 132 रन ही बना सकी USA

भारत के 162 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी USA क्रिकेट टीम की शुरुआत भी इंडिया के तरह ही रही और इसके बल्लेबाज भी एक के बाद एक विकेट खोते रहे और यह टीम अंततः 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभम् रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए।

वहीं मिलिंद कुमार ने 34 रन की पारी खेली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 सफलताएं हासिल की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बने।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पहले ही ठान लिया था…’ फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा

इस दिन होगा दोनों का अगला मैच

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच नामीबिया के साथ खेलना है। यह मैच शाम 7:00 बजे से 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं बात करें USA की तो उसे उस 20 ओवर वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच 10 फरवरी को पाकिस्तान के साथ खेलना है। यह मैच श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा दोनों टीमों अपने अगले मैच में किस तरह का प्रदर्शन करेंगी।

FAQs

भारत बनाम यूएसए के बीच हुआ टी20 मैच किसने जीता?

टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: बेटे की सफलता के बीच पिता का सख्त फैसला, बोले– ‘तब तक बेटे को क्रिकेटर नहीं मानूंगा जब तक…’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!