Posted inICC T20 World Cup

IND vs WI, HEAD TO HEAD: T20 वर्ल्ड कप में कितनी बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

IND vs WI, HEAD TO HEAD: T20 वर्ल्ड कप में कितनी बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

IND vs WI, HEAD TO HEAD: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अगली चुनौती वेस्टइंडीज है। ये दोनों ही टीमें दो-दो बार टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी हैं और इस बार भी ख़िताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें से एक टीम का सफर सुपर-8 में ही समाप्त हो जाएगा, क्योंकि 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह है।

भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम ईडन गार्डन्स में जीत का परचम लहराएगी, उसका ही टिकट सेमीफाइनल के लिए पक्का हो जाएगा। अभी दोनों ही टीमों के 2-2 अंक हैं। पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान अगले राउंड में पक्का कर लिया है और अब दूसरे स्थान के लिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच लड़ाई है। आइए इनके बीच टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

T20 World Cup में भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs WI, HEAD TO HEAD: T20 वर्ल्ड कप में कितनी बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुछ जबरदस्त मुकाबले हुए हैं और इस दौरान कैरेबियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अभी तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है। जबकि 1 में ही भारत को जीत नसीब हुई है। ऐसे में साफ़ है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को हराने के लिए भारत को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहला मैच 2009 में हुए टूर्नामेंट में खेला गया था। लॉर्ड्स के मैदान में वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद, 2010 में ब्रिजटाउन के मैदान में भी टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी और वेस्टइंडीज की टीम विजयी रही। हालांकि, 2014 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत का स्वाद चखा और मीरपुर में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

हालांकि, भारत को 2016 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से फिर से 7 विकेट से मात खानी पड़ी और यह हार काफी ज्यादा चुभने वाली रही, क्योंकि टूर्नामेंट का आयोजन घरेलू सरजमीं पर हो रहा था और सेमीफाइनल से ही उसे बाहर होना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया की नजर वेस्टंडीज को कोलकता में मात देकर टूर्नामेंट से बाहर करने पर होगी।

ओवरऑल IND vs WI T20I में किसका पलड़ा भारी?

टी20 वर्ल्ड कप में भले ही भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी हो लेकिन अगर इन दोनों टीमों के बीच ओवरऑल T20I के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया काफी आगे है। IND vs WI में अभी तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 में जीत हासिल की है। वहीं, वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत हाथ लगी है। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा।

कोलकाता में होने वाले IND vs WI मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज़, जॉनसन चार्ल्स

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs WI हेड टू हेड में वेस्टइंडीज कितने अंतर से आगे है?
3-1

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में डेब्यू देने की उठाई मांग, बोले ‘उसे इंग्लैंड सीरीज में मौका दो…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!