IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अंतिम ओवर में चार गेंद रहते 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में हमें संजू सैमसन द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। तो आइए इस मैच और संजू की पारी पर विस्तार से बात कर लेते हैं।
West Indies Team ने बनाए थे 195 रन
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस दौरान टीम के लगभग-लगभग सभी खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से सहयोग दिया। टॉप रन स्कोरर रहे रोस्टन चेस, जिन्होंने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
वहीं रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन की नाबाद पारी खेली। जैसन होल्डर भी 22 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान शाई हॉप ने 32 रन बनाए। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे का रहा, जो कि काफी शर्मनाक है। इंडिया के लिए इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2, वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: 6,6,4,4,4,4,4,4….. अपने विदाई मैच में चमकी स्टार्क की वाइफ, टीम इंडिया के खिलाफ 158 रन ठोक मचाया हड़कंप
रन चेस में इंडिया ने रचा इतिहास

196 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम एक छोर पर लगातार विकेट गँवाते रही। लेकिन संजू सैमसन डटे रहे और उन्होंने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाकर इंडिया को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। संजू ने 12 चौक जबकि चार छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 194.00 का रहा।
इस टीम के दूसरे टॉप रन गेटर बने तिलक वर्मा, जिन्होंने 27 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 18, हार्दिक पंड्या 17 वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने अंत में नाबाद 8 रन बनाए विरोधी टीम (West Indies Cricket Team) के लिए शमर जोसेफ ने और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। जबकि अखिल हुसैन एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। यह भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की सबसे बड़ी सबसे सफल रन चेस रही।
Team India ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और अब उसकी टक्कर 5 मार्च को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होने वाली है। तो देखना होगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मैच कौन जीतेगा और कौन करेगा फाइनल के लिए क्वालीफाई।
इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज से 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। उस दौरान वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर फाइनल में क्वालीफाई किया था। इस बार इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर आगे कदम बढ़ाया है।
FAQs
भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: ‘हर बाप चाहता है…’ रिंकू सिंह के पिता के आखिरी शब्द वायरल, अपने बेटे से कह गए थे ये दिल छूने वाली बात