Posted inICC T20 World Cup

IND vs WI Weather Update: क्या बारिश कर देगी टीम इंडिया को बाहर या पूरा होगा मैच, जानें पूरा अपडेट

IND vs WI Weather Update: क्या बारिश कर देगी Team India को बाहर या पूरा होगा मैच, जानें पूरा अपडेट

India vs West Indies, Kolkata Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं लेकिन अभी तक टीमों के नाम पूरी तरह से तय नहीं हुए हैं। दोनों ग्रुप से एक-एक टीम ही अभी अंतिम चार में पहुंची है। पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच शेष एक स्थान के लिए होड़ है।

इन दोनों टीमों में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, इसका फैसला 1 मार्च को कोलकता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच से हो जाएगा, क्योंकि विजेता को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, काफी लोगों के मन में सवाल है कि अगर बारिश हुई तो टीम इंडिया (Team India) का क्या होगा। ऐसे में हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं। हालांकि, उससे पहले रविवार को कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा, यह जान लेते हैं।

कैसा रहेगा 1 मार्च को IND vs WI मुकाबले वाले दिन कोलकाता का मौसम?

IND vs WI Weather Update: क्या बारिश कर देगी Team India को बाहर या पूरा होगा मैच, जानें पूरा अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि कोलकाता में मैच वाले दिन बारिश हो सकती है लेकिन हम आपको बता दें कि पूर्वानुमान के अनुसार ऐसा होने की संभावना बिलकुल भी नहीं है। दिन में तेज धूप रहेगी और शाम को सुहाना मौसम रहेगा। अधितकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, शाम के बाद मैच के दौरान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में मैच के लिहाज से मौसम काफी अच्छा रहने की संभावना है।

हालांकि, रात में ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है और इसी वजह गेंदबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जा सकता है, ताकि गेंदबाजों को ओस में ज्यादा गेंदबाजी न करनी पड़े और फिर बाद में बल्लेबाजी के समय आसानी रहे।

बारिश की वजह से मुकाबला पूरा न होने पर टीम इंडिया (Team India) पर क्या पड़ेगा असर?

वैसे तो पूर्वानुमान के हिसाब से कोलकाता में बारिश की उम्मीद नहीं है लेकिन अगर इंद्रदेव की मेहरबानी से ऐसा होता है और मुकाबला रद्द कर दिया जाता है तो टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश की वजह से मैच रद्द किया जाता है तो दोनों ही टीमों के खाते में 1-1 अंक जुड़ जाएगा। ऐसे में भारत (India) और वेस्टइंडीज दोनों के ही 3-3 अंक हो जाएंगे लेकिन नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज आगे है। इसी वजह से वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और भारत को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।

भारत (India) का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में करारी हार के कारण खराब हो गया था। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टीम इंडिया को 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को बड़ी जीत तो मिली लेकिन फिर भी उसका नेट रन रेट प्लस में नहीं आ पाया। यही वजह है कि अगर कोलकाता में बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो फिर टीम इंडिया एलिमिनेट हो जाएगी और वेस्टइंडीज की टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी।

FAQs

1 मार्च को कोलकाता में बारिश की सम्भावना है या नहीं?
नहीं
बारिश के कारण IND vs WI मुकाबला रद्द हुआ तो कौन सी टीम आगे जाएगी?
वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें: रणजी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक जीत! 67 साल का इंतजार खत्म, कर्नाटक की खराब बैटिंग बनी हार की वजह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!