IND vs ZIM: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच समाप्त हो चुका है और इस मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। इंडियन टीम ने इस मैच को एकतरफ़ा तरीके से अपने नाम किया है और सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Team India ने बनाए थे 256 रन

बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया, जो कि आज उनके पक्ष में नहीं रहा। भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बना डाले। इंडियन बल्लेबाजों ने इस टी20 वर्ल्ड कप पहली बार सबसे खतरनाक बल्लेबाजी की।
इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए हर बल्लेबाज ने डबल डिजिट स्कोर में रन बनाया। टॉप रन स्कोरर रहे ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या दूसरे टॉप रन गेटर रहे, उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के की मदद से 23 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी देखने को मिली।
तिलक वर्मा इस दौरान 16 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाने में सफल रहे। ईशान किशन के बल्ले से 38, सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 33 वहीं संजू सैमसन के बल्ले से 24 रन की पारी आई। विरोधी टीम के लिए रिचर्ड न्गारावा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक सफलता अर्जित की।
रन चेस में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई Zimbabwe
भारत (Team India) के खिलाफ एक ऐतिहासिक टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) काफी स्लो स्टार्ट करते नजर आई। इस टीम ने पहले पावरप्ले में 40 रन ही बनाए और ओवरऑल 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इस दौरान इसके टॉप रन गेटर रहे ब्रायन बेनेट, जिन्होंने 59 गेंदों में आठ चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए।
कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन की पारी देखने को मिली। तदिवानाशे मारुमानी ने 20 गेंद में 20 रन बनाए। ओवरऑल बेनेट को हटाकर कोई भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सका। भारत के लिए आज के मैच के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने एक एक सफलता हासिल की।
सेमीफाइनल में बना लेगी जगह
सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसका सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन इस टीम ने कमाल का कम बैक करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है और अब यह अपने लास्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमी फाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
FAQs
इंडिया बनाम ज़िम्बाब्वे मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद कोच गंभीर की छुट्टी है तय, फिर ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच