IND vs ZIM, MATCH PREDICTION: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस राउंड में भारत और जिम्बाब्वे ने भी जगह बनाई है और अब इनके बीच जल्द मुकाबला देखने को मिलने वाला है। हालांकि, इस राउंड की शुरुआत दोनों ही टीमों के लिए काफी खराब रही, क्योंकि अपने-अपने पहले मैच में इन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
इसी वजह से सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत और जिम्बाब्वे के लिए जीत जरूरी है। ऐसे में ये दोनों ही टीमें एक-दूसरे को हराने के लिए जोर लगाती नजर आएंगी। चलिए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड के साथ साथ प्रेडिक्शन के बारे में भी बताएं।
IND vs ZIM सुपर-8 मैच प्रीव्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप X में शामिल भारत और जिम्बाब्वे का सामना चेन्नई में 26 फरवरी को होना है। इस मुकाबले में जिस भी टीम को हार मिलेगी, उसका सफर टूर्नामेंट में लगभग समाप्त हो जाएगा, क्योंकि दोनों के ही खाते में एक भी अंक नहीं है और नेट रन रेट भी माइनस में है। इसी वजह से हार या जीत का काफी ज्यादा महत्व होने वाला है।
IND vs ZIM सुपर-8 मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम जिम्बाब्वे
- स्टेडियम: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तारीख: 22 फरवरी
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
IND vs ZIM टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 13
- भारत: 10 जीत
- जिम्बाब्व: 13 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
IND vs ZIM सुपर-8 मैच के लिए पिच रिपोर्ट
चेन्नई का एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम आमतौर पर स्लो विकेट के लिए जाना जाता है, जहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। खासतौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी ज्यादा मुश्किल हो जाती है। हालांकि, अभी ओस के कारण बाद में स्पिनर्स को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक इस मैदान पर 6 मुकाबले खेले गए हैं और कई हाई स्कोरिंग मैच भी हुए हैं। 190 से ज्यादा का टोटल भी तीन बार देखने को मिला है। ऐसे में यह साफ कहा जा सकता है कि बल्लेबाजों को उतनी दिक्कत नहीं आई है। ओस के कारण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जा सकता है। इस मैदान पर 170 से ऊपर का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है।
चेन्नई के इस मैदान पर अभी तक 16 टी20 हुए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और बाद वाली ने 6 जीते हैं। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 और दूसरी पारी का 137 है। इस मैदान का सबसे बड़ा टोटल 200/4, जो मौजूदा टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ बनाया था।
IND vs ZIM सुपर 8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर ), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी
IND vs ZIM सुपर-8 मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: जिम्बाब्वे
पावरप्ले का स्कोर: भारत (45-55), जिम्बाब्वे (30-40)
10 ओवर का स्कोर: भारत (80-90),जिम्बाब्वे (70-80)
15 ओवर का स्कोर: भारत (120-130), जिम्बाब्वे (115-125)
20 ओवर का स्कोर: भारत (175-185), जिम्बाब्वे (155-165)
सबसे ज्यादा रन: ईशान किशन (भारत), ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे )
सबसे ज्यादा विकेट: वरुण चक्रवर्ती (भारत), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज – ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (भारत), ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज – अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा (भारत), तदिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल (जिम्बाब्वे)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह (भारत), सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजराबानी (जिम्बाब्वे)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज – हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह (भारत), ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर (जिम्बाब्वे)
विजेता: भारत