India’s Likely Playing 11 Against Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का रोमांच चुका है। इस राउंड का पहला मैच शनिवार (21 फरवरी) को बारिश के कारण धुल गया था लेकिन दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका से हुआ। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत को टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) ऑल आउट होकर 111 रन पर ही ढेर हो गई और उसे 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब करो या मरो वाले मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होना है। यह मैच 24 फरवरी को चेन्नई में होगा।
जिम्बाब्वे से करो या मरो वाले मुकाबले में भारत (India) की प्लेइंग 11 पर रहेगी सभी की नजर

भारत (India) के लिए सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाने वाला मैच करो या मरो वाला बन गया है। इसकी बड़ी वजह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार है, जिसमें भारत ने 2 अंक गंवाने के साथ ही नेट रन-रेट में भी तगड़ा नुकसान झेला है। इसी वजह से अब सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे जिम्बाब्वे को हराना ही होगा, जो ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर आई है।
इसी वजह से भारत (India) को अपनी प्लेइंग 11 का चयन बहुत ही सोच-समझकर करना होगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सही कॉम्बिनेशन न खिलाने की कीमत बड़ी हार के रूप में चुकानी पड़ी। अभी तक ज्यादातर खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के बावजूद बैक किया गया लेकिन अब उन्हें लेकर कड़े फैसले लेने होंगे। इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ हमें 3 बदलव देखने को मिल सकते हैं और इसी वजह से संजू सैमसन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है।
भारत (India) की प्लेइंग 11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हो सकते हैं ये 3 बदलाव
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में पहला बदलाव अभिषेक शर्मा के स्थान पर हो सकता है। लगातार तीन जीरो बनाने के बाद, अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खाता खोला लेकिन वो सिर्फ 15 रन ही बना पाए। इस तरह उन्होंने चार पारियों में कुछ खास नहीं किया है। ऐसे में भारत संजू सैमसन को खिलाने के बारे में सोच सकता है, जो मौजूदा समय में अभिषेक से बेहतर साबित विकल्प हो सकते हैं।
इसके बाद, दूसरा बदलाव वाशिंगटन सुंदर को ड्रॉप कर उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी के रूप में होने की उम्मीद है। सुंदर को नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाया गया लेकिन वो गेंद से एक भी विकेट नहीं ले पाए और बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा। इसी वजह से जिम्बाब्वे के विरुद्ध अक्षर की वापसी भारत की प्लेइंग 11 में तय लग रही है।
तीसरा और अंतिम बदलाव रणनीति के तहत देखने को मिल सकता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला चेन्नई में होना है, जिसके कारण तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ड्रॉप कर अतिरिक्त स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह