India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर काफी उत्साह रहता है। इनके बीच के बाहर की चीजों का असर भी मुकाबले में दिखता है। इनकी राइवलरी को काफी हाइप किया जाता है, जिसके कारण दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इनके मुकाबलों पर रहती है। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच भी चर्चा का विषय है।
टूर्नामेंट के ग्रुप ए में शामिल भारत (India) और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को कोलंबो में अब से कुछ ही घंटों बाद होनी है। इसके लिए दोनों ही टीमों ने काफी तैयारियां भी की हैं और जीत के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएंगी। हालांकि, काफी लोगों को शायद ना पता हो कि इस मुकाबले के बाद भी हमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर एक और बार देखने को मिल सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार भारत (India) और पाकिस्तान के बीच हो सकता है मुकाबला

भारत (India) और पाकिस्तान का मुकाबला ब्रॉडकास्टर्स से लेकर तमाम ब्रांड के लिए फायदे का सौदा होता है। इसी वजह से काफी सारे टूर्नामेंट में पहले ही एक मुकाबला इनके बीच तय कर दिया जाता है, ताकि अगर इनके बीच आगे टक्कर न भी हो तो एक मैच देखने को मिल जाए। कुछ ऐसा ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ है। इन दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया, ताकि इनके बीच कम से एक बार टक्कर हो जरूर देखने को मिल जाए।
ऐसे में 15 फरवरी को इनके बीच ग्रुप मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद, भारत (India) और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब और कहां हो सकता है, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
ग्रुप स्टेज के बाद, सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के बाद, सुपर-8 राउंड खेला जाना है। हालांकि, इस राउंड में भारत (India) और पाकिस्तान की टक्कर संभव नहीं है, क्योंकि दोनों ही टीमों को अलग X और Y ग्रुप में रखा गया है। इस राउंड से प्रत्येक ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल खेलती नजर आएंगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला देखने को मिल सकता है। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाना है।
पहले सेमीफाइनल का वेन्यू कोलकाता और दूसरे सेमीफाइनल का वेन्यू मुंबई है। अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई तो फिर पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा, भले ही मुकाबला भारत (India) के खिलाफ हो। हालांकि, अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती है और भारत जगह बना लेता है तो फिर वो दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा। यानी उसका मैच वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगा।
अगर भारत (India) और पाकिस्तान की सेमीफाइनल में टक्कर नहीं होती है तो फिर इनके बीच फाइनल में भिड़ंत होने की संभावना रहेगी, जो 8 मार्च को खेला जाना है। इसमें अगर पाकिस्तान ने जगह बनाई तो फिर भारत को उसके खिलाफ कोलंबो में खेलना होगा। वहीं, अगर किसी अन्य टीम से टीम इंडिया का सामना हुआ तो फाइनल अहमदाबाद में होगा। ऐसे में यह तो साफ़ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज के बाद, सेमीफाइनल या फाइनल में तभी टक्कर हो पाएगी, जब ये दोनों टीमें वहां तक पहुंचने में सफल होंगी। इसके लिए भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी अपना प्रदर्शन अच्छा रखना होगा।
FAQs
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कितनी बार मुकाबला हो सकता है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला कहां खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: मैच से पहले म्यूजिक विवाद, IND vs PAK में बजेगा वो गाना जिसे पाकिस्तान ने किया था बैन