India’s Playing 11 For West Indies Clash: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर कहां तक जाएगा, इसका फैसला 1 मार्च को हो जाएगा। इस दिन टीम इंडिया की टक्कर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से सुपर-8 मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनी है। दोनों में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वो सेमीफइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत (India) की प्लेइंग 11 पर भी सभी की नजर रहेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 2 बदलाव किए और इसका उन्हें फायदा भी हुआ। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जो प्लेइंग 11 संभावित रूप से तय लग रही है, उसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का बोलबाला लग रहा है और 6 प्लेयर्स को जगह मिलती दिख रही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन 6 खिलाड़ियों को भारत (India) की प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत (India) ने जो प्लेइंग 11 खिलाई, उसी का काफी हद तक वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मैदान में उतरना तय लग रहा है। इसी वजह से हमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 6 ऐसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, जो वर्तमान में या पहले कभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। इन खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। सूर्यकुमार तो मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। जिन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई, उसमें से ईशान और अक्षर ही मौजूदा समय में मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं हैं। बाकी सूर्यकुमार, तिलक, हार्दिक और बुमराह अभी भी नीता अम्बानी की टीम में शामिल हैं। हार्दिक के पास ही मुंबई की कमान है।
बात करें ईशान की तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2018 से लेकर 2024 तक खेला लेकिन फिर मेगा ऑक्शन से पहले बड़ा बदलाव हुआ और एमआई ने ईशान को रिलीज कर दिया, जिसके बाद अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैं। वहीं, अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के लिए कभी डेब्यू नहीं किया लेकिन वो 2013 के सीजन में टीम के साथ थे।
ये सभी खिलाड़ी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और सेमीफाइनल के लिहाज से जरूरी मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं।
ये 5 खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत (India) की प्लेइंग 11 में आएंगे नजर!
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में मुंबई इंडियंस के 6 खिलाड़ियों के अलावा अन्य जो 5 खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, वो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह हैं। इनमें से सैमसन को छोड़कर अन्य 4 खिलाड़ी नियमित रूप से खेल रहे थे। वहीं, सैमसन को सिर्फ अभी तक दो ही मैचों में मौका मिला है। पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू ने रिंकू सिंह को रिप्लेस किया था और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके ही खेलने की उम्मीद है, क्योंकि रिंकू के पिता का निधन हो गया है और वो मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह