India Semi-Final Place Almost Confirmed: बड़े टूर्नामेंट में अक्सर किसी की हार किसी का फायदा बन जाती है। ऐसा ही कुछ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिल रहा है। सोमवार को टूर्नामेंट में ग्रुप बी में शामिल श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें कंगारू टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे से भी हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड को हराकर अपने अभियान का आगाज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ हार से उसकी आगे जाने की उम्मीदें कम हो गई हैं और इसका फायदा भारत (India) को मिलता हुआ दिख रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत (India) को ऐसे हुआ फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और भारत (India) अलग-अलग ग्रुप में हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार से भारतीय टीम को फायदा कैसा हो सकता है। तो हम बता दें कि इसके पीछे की वजह ICC द्वारा टीमों कई पूर्व निर्धारित प्री-सीडिंग है, जिसके आधार सुपर-8 में किस ग्रुप में कौन सी टीम नजर आएगी, ये पहले से ही तय कर दिया गया था।
इसी वजह से X ग्रुप में भारत (India) के साथ सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को रखा गया था। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया का अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि उसे अभी तक अपने 3 मुकाबलों में 2 हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उसी ग्रुप में शामिल जिम्बाब्वे ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल कई है। इसी वजह से उसके 4 अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर यानी दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे को अपना तीसरा मैच आयरलैंड से खेलना है और इसमें उसे जीत मिली तो फिर सुपर-8 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।
जिम्बाब्वे के सुपर-8 में जगह पक्की करने से भारत (India) के सुपर-8 ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया का पत्ता साफ़ हो जाएगा, क्योंकि एक ग्रुप से टॉप 2 टीमें ही अगले राउंड में जा सकती हैं और श्रीलंका ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारत (India) का सुपर-8 ग्रुप जिम्बाब्वे के आने से हो जाएगा थोड़ा आसान
आईसीसी ने जब टूर्नामेंट के लिए टीमों को प्री-सीडिंग दी थी तो भारत का सुपर-8 ग्रुप काफी मुश्किल माना जा रहा था, क्योंकि इसमें दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के नजर आने की उम्मीद थी। ये सभी टीमें मजबूत हैं, इसी वजह से पूरी उम्मीद थी कि आसानी से सुपर-8 में जगह बना लेंगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए मामला आसान नहीं हुआ, क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी इंजर्ड हो गए और कुछ आउट ऑफ फॉर्म हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 3 में से 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि जिम्बाब्वे को 2 आसान जीत मिल गईं। इसी वजह से अब जिम्बाब्वे की सुपर-8 में पहुंचने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। ऐसे में भारत के सुपर-8 ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे नजर आ सकते हैं।
सुपर-8 ग्रुप आसान होने से टीम इंडिया (Team India) का सेमीफइनल में जाना लगभग तय
भारत के सुपर-8 में ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया नहीं आती है तो फिर उसे थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि कंगारू टीम अक्सर बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए दिक्कत पैदा कर देती है। इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ हार से भारत को राहत पहुंची है, क्योंकि अब जिम्बाब्वे के सुपर-8 में आने की संभावना बढ़ गई है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे से भी टीम इंडिया का मैच होने की उम्मीद है। सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को कम से कम 2 जीत जरूरी होंगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका या वेस्टइंडीज में से किसी एक के खिलाफ अगर कम अंतर से हार मिली तो भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ उसे कवर कर सकता है।