Posted inICC T20 World Cup

इंडिया नहीं ऑस्ट्रेलिया बन सकती है टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन, खुद इतिहास दे रहा इस बात की गवाही

India might not be the champions of the T20 World Cup 2026; Australia could be, and history itself is bearing witness to this.

T20 World Cup 2026 Champion: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और काफी अच्छा भी प्रदर्शन कर रही है। इस वजह से हर कोई उम्मीद लगा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीत सकती है। लेकिन इससे उलट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ट्रॉफी जीतने के आसार नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जीत सकती है ट्रॉफी

The Australian cricket team could win the T20 World Cup 2026 trophy.
The Australian cricket team could win the T20 World Cup 2026 trophy.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना अंतिम और एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब साल 2021 में जीता था। लेकिन एक बार फिर यह टीम ट्रॉफी जीत सकती है और इसका कारण है इसका प्रदर्शन। दरअसल, यह टीम बाउंस बैक करने के लिए जानी जाती है और इतिहास में इसने जितने भी ट्रॉफी जीते हैं उससे पहले इसने बाउंस बैक किया है और इतिहास रचा है।

बाउंस बैक कर ट्रॉफी जीतने में माहिर है ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 2000 के बाद 4 आईसीसी ट्रॉफी बाउंस बैक करते हुए जीती है। दरअसल, 2007 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज़ हारी थी और उसने वर्ल्ड कप जीता इसके। बाद 2021 T20 वर्ल्ड कप से पहले T20I सीरीज़ हारी और फिर टी20 वर्ल्ड कप जीता।

इतना ही नहीं बल्कि साल 2023 में इस टीम ने पहले टेस्ट सीरीज गंवाई और फिर 2023 WTC फ़ाइनल जीता और उसके बाद 2023 वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज़ हारने के बाद वर्ल्ड कप भी जीता। इसी कड़ी में अब यह टीम 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले T20I सीरीज़ हार गई है इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये टीम T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (T20 World Cup 2026) जीत सकती है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा vs सैम आयूब के टी20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन सा युवा ओपनर ज्यादा खतरनाक

मिशेल मार्श करेंगे कप्तानी

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी मिशेल मार्श संभालते दिखाई देने वाले हैं और उनकी कप्तानी हमें जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा खेलते दिखाई देंगे।

ज्ञात हो कि मार्श ही बीते टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करते नजर आए थे। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। लेकिन इस बार तस्वीरें बदलने के आसार नजर आ रहे हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा?

मिशेल मार्श

यह भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, इस भारतीय को बताया T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!