Posted inICC T20 World Cup

वेस्टइंडीज को हराते ही भारत सेमीफाइनल में, फिर जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड में किससे होगी टक्कर

वेस्टइंडीज को हराते ही India सेमीफाइनल में, फिर जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड में किससे होगी टक्कर

India’s opponent in semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 राउंड समाप्त होने वाला है। इसमें दो मैच शेष रह गए हैं और ये दोनों आज ही खेले जाएंगे। हालांकि, इससे पहले ही चार में से उन तीन टीमों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने भी अंतिम-4 में अपनी जगह बना ली है।

अब सिर्फ एक स्थान शेष रह गया है और उम्मीद की जा रही है कि 1 मार्च यानी आज शाम के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर भारत (India) अपना स्थान पक्का कर लेगा। इस मुकाबले में भारत को बस जीत की जरूरत है।

वेस्टइंडीज को हराते ही India की सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री

वेस्टइंडीज को हराते ही India सेमीफाइनल में, फिर जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड में किससे होगी टक्कर

सुपर-8 के पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जगह बना ली है और जिम्बाब्वे एलिमिनेट हो गया है। वेस्टइंडीज और भारत (India) के बीच ही शेष एक स्थान के लिए रेस है। हालांकि, पहले डर सता रहा था कि भारत को नेट रन रेट के कारण मात खानी पड़ सकती है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, फिर प्रोटियाज ने वेस्टइंडीज को भी हराकर नेट रन रेट की टेंशन खत्म कर दी। इसके बाद, भारत को शेष दोनों मैच जीतने थे। इस कड़ी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया, जिसके बाद अब उसका नेट रन रेट -0.100 है।

वेस्टइंडीज और भारत (India) दोनों के ही 2-2 अंक हैं लेकिन कैरेबियाई टीम का NRR +1.791 है। हालांकि, अब इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि कोलकाता में होने वाले मैच में विजेता टीम को ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसी वजह से भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इंडिया जीत के साथ आगे बढ़ जाएगी।

सेमीफाइनल में एक ग्रुप की टीम का दूसरे ग्रुप की टीम से मैच होता है। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने पर इंग्लैंड या न्यूजीलैंड किसका सामना कर सकती है, इसका जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

सेमीफाइनल में भारत (India) का इंग्लैंड से कैसे हो सकता है सामना?

भारत का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भी सामना होने की उम्मीद है लेकिन इसके लिए कुछ समीकरण हैं, जिनके होने पर ही ऐसा हो पाएगा। सुपर-8 के दूसरे ग्रुप को इंग्लैंड ने टॉप किया है, इसी वजह सेमीफाइनल में उसकी टक्कर पहले ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी। भारत (India) को दूसरा स्थान तभी मिलेगा, जब दक्षिण अफ्रीका को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना न करना पड़े, क्योंकि अगर ज्यादा अंतर से हार मिली तो फिर दक्षिण अफ्रीका का NRR भी कम हो जाएगा। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हरा दिया तो वो ग्रुप टॉप कर जाएगा। इसी वजह से इंग्लैंड और भारत की टक्कर तभी हो पाएगी, जब भारत दूसरे स्थान पर रहेगा।

न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में भारत का समीकरण

जैसा कि हमने बताया कि सेमीफाइनल में सुपर-8 के एक ग्रुप में रहने वाली टीम का सामना दूसरे ग्रुप की टीम से होगा। पहले स्थान वाली टीम दूसरे ग्रुप में सेकंड पोजीशन पर रहने वाली टीम का सामना करती है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम तो दूसरे स्थान पर है लेकिन भारत (India)  का अपने ग्रुप में टॉप करना तय नहीं है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए भारत को वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा और यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़े।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले कब खेले जाने हैं?
4 और 5 मार्च

यह भी पढ़ें: “मुझे तो पहले ही पता था…” टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का बड़ा खुलासा, शुरुआत से ही पता था रिजल्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!