Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बना बाधा

अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद India का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बना बाधा

India’s Semi-Final Scenario Without Net Run-Rate Help: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की सुपर-8 राउंड में शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं हुई। ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर दूसरे राउंड में जगह बनाने वाली टीम इंडिया को अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह हार काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि भारतीय टीम ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया और 76 रनों से मुकाबला गंवा दिया।

दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली बड़ी हार से भारत (India) के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है, क्योंकि उसका नेट रन-रेट बहुत ही ज्यादा नेगेटिव में चला गया है। ऐसे में फैंस के मन में डर है कि खराब एनआरआर का खामियाजा भारत को सेमीफाइनल की रेस से बाहर होकर न भुगतना पड़े। ऐसे में हम आपको वो समीकरण बताते हैं, जिसमें टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए NRR पर निर्भर नहीं रहना होगा।

दक्षिण अफ्रीका से हार के बावजूद इस तरह बिना NRR पर निर्भर हुए भारत (India) सेमीफाइनल में बना सकता है जगह

अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद India का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बना बाधा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बुरी तरह हारने के बाद, भारत (India) का नेट रन-रेट -3.800 हो गया है।इसी वजह से दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया अपने शेष दो मैच जीतकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है, क्योंकि इस नेगेटिव एनआरआर को कवर कर पाना आसान काम नहीं होगा, क्योंकि भारत को अपने शेष दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलने हैं, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैचों में अच्छा परफॉर्म किया और कई बड़ी टीमों को भी हराया।

ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि भारत (India) नेट रन-रेट पर निर्भर हुए बिना कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है तो हम बता दें कि ऐसा संभव है लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को अपने शेष दो मैचों में जीत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की भी शेष दो मैच में जीत की दुआ करनी होगी। तभी भारत अंतिम 4 में अपनी जगह बना पाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के फेवर से भारत (India) को आसानी से मिल सकता है सेमीफाइनल का टिकट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में सुपर-8 के एक ग्रुप से टॉप 2 टीमें ही जगह बना सकती हैं और हर टीम को अपने ग्रुप में 3 मैच खेलने हैं।। मौजूदा समय में ग्रुप X में बड़ी जीत के बाद 2 अंक और +3.800 के नेट रन-रेट के साथ दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है, जबकि भारत (India) इतने ही नेगेटिव रन-रेट के साथ आखिरी स्थान पर है। ऐसे में अब भारत को चाहिए होगा कि वो अपने शेष दोनों मैच जीते और ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका भी करे।

अगर, भारत (India) ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा दिया तो उसके खाते में 4 अंक हो जाएंगे। वहीं, इसके बाद उसे दुआ करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने अगले दोनों मैचों में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे। इससे दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो जाएंगे और भारत के खाते में 4 अंक रहेंगे। ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में किसी एक के अधिकतम 2 ही अंक हो पाएंगे। इस दशा में, दक्षिण अफ्रीका और भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

FAQs

सुपर-8 ग्रुप में अब भारत के शेष दो मैच किसके खिलाफ हैं?
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक होने पर भारत NRR के बिना कितने पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकता है?
4

यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, झेलनी पड़ी सबसे बड़ी हार, मैच में ओवरऑल बने ये बड़े रिकार्ड्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!