Posted inICC T20 World Cup

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने रचा डिजिटल इतिहास, जियोहॉटस्टार पर ऐतिहासिक व्यूअरशिप, 2024 WC फाइनल भी फेल

India vs Pakistan epic clash creates digital history, historic viewership on JioHotstar, even the 2024 WC final fails

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मोस्ट अवेटेड मैच भारत और पाकिस्तान में उस तरह की टक्कर हमें देखने को नहीं मिली, जैसा की उम्मीद की जा रही थी। भारत-पाकिस्तान का मैच पूरी तरह से एकतरफ़ा रहा और इंडिया ने उसे 61 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना डोमिनेंस बरकरार रखा।

लेकिन एकतरफ़ा मैच होने के बावजूद इस मैच में व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड टूटे। इस मैच ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ऐतिहासिक फाइनल का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। तो आइए इस मैच और इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

कुछ ऐसा रहा था India vs Pakistan Match

मैच में बने व्यूअरशिप रिकॉर्ड्स के बारे में जानने से पहले एक बार मैच (India vs Pakistan) को सुम्मराइज कर लीजिए। तो बता दें कि भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने बैटिंग फर्स्ट में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई और 61 रनों से मैच हार गई।

इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन ने। उन्होंने 77 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं गेंदबाजी में भारत के लिए हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह तीनों ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। विरोधी टीम के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। जबकि सैम अयूब ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: AUS vs OMAN: पुरे टूर्नामेंट में नाक कटाने के बाद लास्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई असली पावर, 10 ओवर-9 विकेट रहते जीता मैच

व्यूअरशिप के मामले में बने ये रिकार्ड्स

The India-Pakistan match recorded a digital reach of 163 million, making it the most-watched T20 match in ICC history.
The India-Pakistan match recorded a digital reach of 163 million, making it the most-watched T20 match in ICC history.

जानकारी के अनुसार इस मैच (India vs Pakistan) ने 163 मिलियन की डिजिटल रीच दर्ज की गई, जिससे यह ICC इतिहास का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया। इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की व्यूअरशिप रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 2024 के भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना में इसके डिजिटल रीच में 56% का इजाफा हुआ।

यही नहीं बल्कि वॉच टाइम यानी देखने का समय में भी रिकार्ड्स बने। फैंस ने सभी स्क्रीन्स पर कुल 20 बिलियन मिनट बिताए, जोकि एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा है।

इसके अलावा मोबाइल और CTV भी इसने रिकॉर्ड बनाया। यह मैच किसी भी ICC T20 लीग-स्टेज मैच के लिए सबसे अधिक रीच हासिल करने वाला मैच बना। वहीं कनेक्टेड टीवी (CTV) पर रीच 2024 के मुकाबले की तुलना में 2.4 टाइम्स ज्यादा रही।

लीनियर टीवी पर इस मैच के TVR में 71% का ग्रोथ देखने को मिला, जिससे ये 2021 के बाद से भारत-पाकिस्तान का सबसे अधिक रेटिंग वाला टी20 मैच बना।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान का अगला मैच कब होगा?

सेमीफाइनल या फाइनल

यह भी पढ़ें: इयोन मोर्गन ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनलिस्ट टीम, इन 2 टीमों के पहुंचने की कर डाली भविष्यवाणी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!