IND vs SA, Head to Head: भारत और दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने को तैयार हैं। इनके बीच पिछले दो साल में काफी कड़े मुकाबले खेले गए हैं। हालांकि, टी20आई में भारत ने ही बाजी मारी है, चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतना हो या फिर पिछले साल खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज, जिसमें टीम इंडिया ने 3-1 से बाजी मारी थी।
अब भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह मुकाबला 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऐसे में एक बार फिर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। चलिए इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के बीच T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच T20I का इतिहास और हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच इतिहास लगभग 20 साल पुराना है। इनके बीच पहला टी20 साल 2006 में जोहानसबर्ग में खेला गया था। यह भारत का पहला टी20आई मैच भी था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी के साथ 6 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद से ये दोनों टीमें कई बार सबसे छोटे फॉर्मेट में टकरा चुकी हैं और एक-दूसरे के खिलाफ यादगार मुकाबले खेले हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत को ख़िताब जीतने से रोक देगी लेकिन फिर आखिरी में बाजी पलट गई। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 मैच में कम नहीं आंका जा सकता है। हालांकि, हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 19 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था। ऐसे में साफ़ है कि ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत की टीम काफी आगे है और दक्षिण अफ्रीका के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच हुए मुकाबलों में टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी रहा है। इसका प्रमाण खुद आंकड़े हैं। इनके बीच टूर्नामेंट में 7 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 5 में जीत हासिल की, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 2 मुकाबले अपने नाम करने में सफलता हासिल हुई।
इनके बीच टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार टक्कर 2024 के संस्करण के फाइनल में हुई थी। मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 176/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे ओवर खेलकर 169/8 का ही स्कोर बना पाई थी। एक समय दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रनों की दरकार थी और उसके 6 विकेट शेष थे लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त तरीके से वापसी और दक्षिण अफ्रीका का ख़िताब जीतने का सपना तोड़ दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब
FAQs
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच कब है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन कोच-कप्तान से लेकर BCCI तक नहीं कर सकती ड्रॉप