टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होने जा रहा है और इस बार का वर्ल्ड कप इंडिया व श्रीलंका में खेला जाएगा। 2026 का टी20 वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च के बीच भारत और लंका की मेजबानी में होगा। इस वजह से इंडिया पर टूर्नामेंट जितने का भरपूर प्रेसर होगा। इसके अलावा भारत टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है उसका भी उसपर प्रेसर होने वाला है।
हालांकि इस प्रेसर को झेलने का काम भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों के कंधों पर होने वाला है। तो आइए उन दोनों खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इंडियन टीम को लीड करते दिखाई दे सकते हैं।
T20 World Cup 2026 में कप्तानी कर सकते हैं ये दो खिलाड़ी
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया (Team India) को लीड करने की जिम्मेदारी कोई और नहीं बल्कि भारत के मौजूदा टी20 कप्तान-उपकप्तान ही निभाते दिखाई दे सकते हैं। इस सीरीज में कप्तान पद का जिम्मा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और उपकप्तान पद का जिम्मा शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालते नजर आ सकते हैं।
रोहित के बाद से कर रहे हैं टीम को लीड
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद जैसे ही रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया वैसे ही बोर्ड ने सूर्या और गिल को नया कप्तान बना दिया। हालांकि बीते कुछ टी20 सीरीजों में शुभमन वर्क लोड की वजह से खेलते नजर नहीं आए थे। लेकिन 2026 में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में जरूर दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्के, रोमांचक मोड़ पर पंहुचा मुकाबला, जानिए पूरे दिन की कहानी
कुछ ऐसा है दोनों का कप्तानी रिकॉर्ड
ज्ञात हो कि सूर्यकुमार यादव ने अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इंडियन टीम को लीड किया है। इस दौरान उन्हें 17 में जीत और सिर्फ 4 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में एक मैच टाई भी रहा है। सूर्या का विनिंग प्रतिशत 77.27 का है, जोकि काफी बेहतरीन है।
वहीं गिल ने अब तक 5 मैचों में कप्तानी की है और 4 में जीत दर्ज की है। यानी कुल मिलाकर दोनों का रिकॉर्ड काफी अच्छा है और यही कारण है कि फैंस कयास लगा रहे हैं कि इंडियन टीम एक बार फिर चैंपियन बन सकती है।
नोट: बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ही कप्तानी करते नजर आएंगे। लेकिन ऐसा होने के काफी आसार हैं।