Posted inICC T20 World Cup

इंडिया बनाम यूएसए मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, तिलक की हुई वापसी, संजू को किया गया ड्रॉप

इंडिया बनाम यूएसए मैच के लिए India की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, तिलक की हुई वापसी, संजू को किया गया ड्रॉप

India Playing For USA Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 2 फरवरी को वार्म-अप मैचों की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया अपना वार्म-अप मैच 4 फरवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, 7 फरवरी को भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच यूएसए से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती नजर आएगी।

ऐसे में यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इस पर भी सभी की नजर बनी हुई है। इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्लेइंग 11 के लिए अपनी पसंद की ग्यारह चुनी है।

सुनील गावस्कर ने USA के खिलाफ मैच के लिए भारत (India) की प्लेइंग 11 से संजू को किया बाहर

इंडिया बनाम यूएसए मैच के लिए India की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, तिलक की हुई वापसी, संजू को किया गया ड्रॉप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत (India) के सामने अमेरिका की टीम होगी, जो तुलना करने पर उतनी मजबूत नहीं लगती लेकिन उसने पिछले संस्करण में काफी अच्छा किया था और पाकिस्तान को हराया भी था। ऐसे में सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग 11 में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया है और इसी वजह से उन्होंने ओपनर और विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन के बजाय ईशान किशन को चुना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन पूरी तरफ फ्लॉप साबित हुए, जबकि ईशान किशन ने नंबर 3 पर मिले मौकों को पूरी तरह से भुनाया और अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। संजू ने 5 पारियों में 9.20 की औसत से 46 रन ही बना पाए, जबकि ईशान ने 4 पारियों में ही 53.75 की औसत से 215 रन जड़ दिए, जिसमें एक तूफानी शतक और एक अर्धशतक भी शामिल रहा। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 231.18 का रहा, जिससे साफ़ पता चलता है कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की। इसी वजह से गावस्कर ने भी यूएसए के खिलाफ मैच के लिए ईशान का भारत की प्लेइंग 11 में चयन किया है।

तिलक वर्मा समेत इन धाकड़ बल्लेबाजों को गावस्कर ने भारत (India) की प्लेइंग 11 में किया शामिल

सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को बतौर ओपनर रखा है। वहीं, नंबर 3 पर उन्होंने तिलक वर्मा को चुना है, जो इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब तिलक फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया (Team India) को ज्वाइन करने से पहले वार्म-अप मुकाबले में इंडिया ए के लिए खेलेंगे।

सुनील गावस्कर की प्लेइंग 11 में नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के माध्यम से फॉर्म में वापसी की और कई जोरदार पारियां खेली। यूएसए के खिलाफ मैच के लिए गावस्कर ने रिंकू सिंह को भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह दी है।

भारत (India) की प्लेइंग 11 में 3 ऑलराउंडर और 3 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर ने तीन ऑलराउंडर चुने हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल शामिल हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं। हार्दिक और शिवम पेस ऑलराउंडर हैं, जबकि अक्षर स्पिन ऑलराउंडर हैं।

दो पेस ऑलराउंडर होने के कारण भारत की प्लेइंग 11 में सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज चुने हैं। गावस्कर ने हर्षित राणा को नहीं जगह दी है। वहीं, स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती का चयन किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

FAQs

सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर किसे चुना है?
ईशान किशन
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला कब होना है?
7 फरवरी

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी बनाम रोहित शर्मा, जानें बतौर कप्तान T20 World Cup में किसके आंकड़े बेहतर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!