Posted inICC T20 World Cup

24 घंटे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ फाइनल हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, ढेर सारे बदलाव

India's playing XI for the final against Zimbabwe was announced 24 hours ago, with many changes.

Team India Playing 11 For Zimbabwe Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के साथ अपना अगला मैच खेलते नजर आने वाली है। भारत-जिम्बाब्वे का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है।

यह मैच खेला जाएगा भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे और इसमें टीम इंडिया बीते मैच के मुकाबले एक अलग प्लेइंग इलेवन के साथ हमें खेलते दिखाई दे सकती है। तो आइए एक बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है Team India

Team India's probable playing 11 for the Zimbabwe match
Team India’s probable playing 11 for the Zimbabwe match

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर 8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार की वजह से यह टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से काफी हद तक बाहर हो गई है।

अगर यह टीम अब एक भी मैच हारेगी तो आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में अपनी जीत कायम रखने के लिए और ट्रॉफी पर फिर से कब्जा करने के इरादे से यह टीम एक ऐसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है, जिसमें स्टार खिलाड़ियों की भरमार हो और टीम जीत दर्ज कर सके।

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी अब लगाएगी बाबर-शाहीन पर बोली, ECB ने ‘द हंड्रेड’ के लिए सुनाया सख्त फैसला

इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

लास्ट मैच में खेलते नजर नहीं आए संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव हमें इस मैच में खेलते दिखाई दे सकते हैं। जबकि वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

यानी जिम्बाब्वे के खिलाफ होने जा रहे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हमें संजू सैमसन एक बार फिर खेलते नजर आ सकते हैं। संजू सैमसन हमें बतौर ओपनर खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं ईशान किशन को नंबर तीन पर मौका दिया जा सकता है। इस 11 में हमें तिलक वर्मा चार जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव पांच पर दिखाई दे सकते हैं।

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या हमें बतौर फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर जबकि अक्षर पटेल स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस प्लेइंग इलेवन में हमें स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नजर आ सकते हैं।

मालूम हो कि वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग कॉम्बिनेशन के चलते बाहर बैठना पड़ सकता है। जबकि रिंकू सिंह टीम से दूर होने की वजह से बाहर ही नजर आ सकते हैं। दरअसल, इस समय उनके पिता की तबियत काफी खराब है और इसके चलते वो टीम को छोड़ वापस अपने घर लौट आए हैं।

Zimbabwe मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

FAQs

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026: आमिर की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल, फाइनल खेलने वाली 2 टीमों के बताए नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!