Posted inICC T20 World Cup

खिताबी मुकाबले के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का चयन, गंभीर की पसंद के 6 खिलाड़ियों को एंट्री

खिताबी मुकाबले के लिए India की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का चयन, गंभीर की पसंद के 6 खिलाड़ियों को एंट्री

India Squad For T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुंबई में जमकर रनों की बारिश हुई और 254 का लक्ष्य देने के बावजूद, टीम इंडिया को सिर्फ 7 रनों से जीत मिली। इससे पता चलता है कि दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की किस कदर धुनाई की।

टॉस हारकर जब भारत (India) ने इतना बड़ा लक्ष्य सेट कर दिया था, तो सभी को लग रहा था कि अब आसान जीत मिल जाएगी लेकिन इंग्लैंड को अपनी बल्लेबाजी में गहराई का फायदा हुआ और शुरूआती विकेटों के बावजूद उसने टीम इंडिया को अंत तक टक्कर दी।

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर भारत (India) ने फाइनल में बनाई जगह

खिताबी मुकाबले के लिए India की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का चयन, गंभीर की पसंद के 6 खिलाड़ियों को एंट्री

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद, इंग्लैंड ने भारत (India) को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम इंडिया की तरफ से काफी अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली और इसी वजह से उसने 20 ओवर में 253/7 का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर तक भारत को पहुंचाने में संजू सैमसन (89) की अहम भूमिका रही, जो एक बार फिर से टॉप स्कोरर रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और लगा कि अब भारत को आसानी से जीत मिल जाएगी लेकिन जैकब बेथेल अलग ही इरादे से आए थे। उन्होंने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी बेथेल ने अटैक करना जारी रखा और फिर 45 गेंदों में बेहतरीन शतक जड़ दिया। अंतिम ओवर में रन आउट होने से पहले बेथेल ने 105 रनों की पारी खेली। आखिरी में जोफ्रा आर्चर (19*) ने तीन छक्के लगाकर जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इस तरह इंग्लैंड ने पूरे ओवर खेलकर 246/7 का स्कोर बनाया।

न्यूजीलैंड से भारत (India) का फाइनल में होगा सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें भारत (India) का सामना पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा 9 विकेट से हराया था और खिताबी मैच में जगह बनाई थी। कीवी टीम की बल्लेबाजी काफी जबरदस्त है और उनके पास गेंदबाजी में भी कई महारथी मौजूद हैं। ऐसे में भारत के लिए मामला बिलकुल भी आसान नहीं माना जा रहा है।

फाइनल के लिए भारत (India) के स्क्वाड में गंभीर के 6 पसंदीदा खिलाड़ी भी शामिल

इस बीच सेमीफाइनल के खत्म होते ही फाइनल के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड भी सामने आ गया है। स्क्वाड में वही खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के 6 पसंदीदा प्लेयर को भी मौका मिला है। गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे शामिल हैं।

भारत के स्क्वाड में शामिल अन्य खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए भारत का अपडेटेड 15 सदस्यीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

FAQs

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाना है?
8 मार्च
भारत ने किसको हराकार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है?
इंग्लैंड

यह भी पढ़ें: लास्ट बॉल तक गया IND vs ENG मैच और बने कुल 28 रिकॉर्ड्स, संजू-बुमराह,वरुण सभी ने रचा इतिहास

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!