Posted inICC T20 World Cup

ICC ने बांग्लादेश को सजा देने के बजाय दिया इनाम, T20 World Cup छोड़ने पर पड़ोसियों की करवाई बल्ले-बल्ले

ICC ने Bangladesh को सजा देने के बजाय दिया इनाम, T20 World Cup छोड़ने पर पड़ोसियों की करवाई बल्ले-बल्ले

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 20 टीमों की जब लिस्ट सामने आई थी, तो उसमें बांग्लादेश (Bangladesh) का नाम भी शामिल था। हालांकि, फिर बांग्लादेश ने बड़ा फैसला लिया और टूर्नामेंट से हटने का ऐलान कर दिया, क्योंकि वो चाहता था कि उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं लेकिन आईसीसी ने उसकी मांग नहीं मानी थी।

बांग्लादेश (Bangladesh) ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को शिफ्ट करने की मांग उनके तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से हटाए जाने के बाद की। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया और भारत आने से इनकार कर दिया। माना जा रहा था कि इसको लेकर आईसीसी उसके ऊपर कड़ा एक्शन ले सकता है लेकिन अब सजा देने के बजाय उसे इनाम दिया गया है।

T20 World Cup 2026 से हटने पर ICC की तरफ से बांग्लादेश (Bangladesh) को मिला इनाम

ICC ने Bangladesh को सजा देने के बजाय दिया इनाम, T20 World Cup छोड़ने पर पड़ोसियों की करवाई बल्ले-बल्ले

आईसीसी अपने टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर काफी गंभीर रहता है और प्रयास करता है कि बिना किसी परेशानी के ऐसा हो। हालांकि, जब बांग्लादेश (Bangladesh) ने बवाल शुरू किया और भारत आने से इनकार के बाद, टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि आईसीसी का वो फुल मेंबर नेशन है और रेवेन्यू भी प्राप्त करता है। हालांकि, अब आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश को अपनी गुस्ताखी के लिए माफ़ कर दिया गया है और उसे बड़ा इनाम भी दिया गया है।

बांग्लादेश (Bangladesh) को आईसीसी ने वादा किया है कि वो 2031 वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि बांग्लादेश को आईसीसी के किस टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी।

2031 वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश (Bangladesh) होस्ट करेगा ICC का एक टूर्नामेंट

आईसीसी ने अपने एक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,

“यह सहमति व्यक्त की जाती है कि वर्तमान मामले के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई वित्तीय, खेल या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। यह स्वीकार किया जाता है कि बीसीबी के पास विवाद समाधान समिति (DRC) से संपर्क करने का अधिकार सुरक्षित है, यदि वह ऐसा करने का निर्णय करता है। यह अधिकार वर्तमान ICC नियमों के तहत मौजूद है और अटूट बना हुआ है। एक समझौता किया गया है कि बांग्लादेश ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2031 से पहले एक ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, सामान्य ICC मेजबानी प्रक्रियाओं, समयसीमा और संचालनात्मक आवश्यकताओं के अधीन। यह बांग्लादेश की मेजबान के रूप में क्षमता में विश्वास को दर्शाता है और देश में क्रिकेट के विकास के लिए अपने सदस्य देशों को सार्थक मेजबानी के अवसर प्रदान करने के ICC के प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”

T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश की जगह ICC ने स्कॉटलैंड को दिया मौका

बता दें कि जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने झुकने से इनकार कर दिया और आखिरी तक अपने फैसले पर कायम रहा कि वो भारत नहीं आएगा तो आईसीसी ने मजबूरी में कड़ा फैसला लिया और उसे टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के साथ रिप्लेस कर दिया। स्कॉटलैंड को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में जगह मिली। स्कॉटलैंड टीम ने भी अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया और उसने पहले मुकाबले में इटली को 73 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

FAQs

ICC ने बांग्लादेश को क्या इनाम दिया है?
2031 से पहले ICC टूर्नामेंट की मेजबानी
T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश की जगह कौन सी टीम रिप्लेसमेंट के रूप में खेल रही है?
स्कॉटलैंड

यह भी पढ़ें: IND vs PAK पर सस्पेंस खत्म! पाकिस्तान सरकार ने किया फाइनल ऐलान, बताया मैच होगा या नहीं

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!