Posted inICC T20 World Cup

सेमीफाइनल में भारत-पाक भिड़ंत तय? जानें किस हालात में संभव है ये महामुकाबला

सेमीफाइनल में India-पाक भिड़ंत तय? जानें किस हालात में संभव है ये महामुकाबला

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड में तीन ही मैच शेष रह गए हैं लेकिन अभी तक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों के नाम कन्फर्म नहीं हुए हैं। ग्रुप X से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप Y से इंग्लैंड ने ही अंतिम-4 में जगह बनाई है। पहले ग्रुप से शेष एक स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज की बीच होड़ है। वहीं, दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान रेस में हैं।

अगर भारत (India) और पाकिस्तान ने अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो उनके बीच मुकाबला संभव कैसे होगा, इसके बारे में हम आपको बताते हैं। हालांकि, उससे पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का अंतिम 4 में पहुंचने का समीकरण क्या है।

भारत (India) और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

सेमीफाइनल में India-पाक भिड़ंत तय? जानें किस हालात में संभव है ये महामुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार नजर आ रहा था लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारने से उसका मामला बिगड़ गया। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ज्यादा दिमाग नहीं लगाना है और उसकी एकमात्र जरूरत 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होने वाले मुकाबले में जीत है। अगर टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

भारत (India) का समीकरण जितना सीधा है, पाकिस्तान का उतना ही मुश्किल है। इसकी वजह से पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि कुछ समीकरण के अंतर्गत ऐसा करना होगा, तभी पाक टीम न्यूजीलैंड के अंकों की बराबरी करने के साथ उसे नेट रन रेट के मामले में पीछे छोड़ेगी। न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और उसका NRR +1.390 है। वहीं, पाकिस्तान के पास 1 अंक है और उसका NRR -0.461 है। ऐसे में सबसे पहले पाकिस्तान को श्रीलंका को हराना होगा ताकि उसके अंक न्यूजीलैंड के बराबर हो जाएं। फिर यह सुनिश्चित करना होगा कि वो लक्ष्य देने पर श्रीलंका को 64 रन से हराए या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 ओवर में जीत दर्ज करे। अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड के NRR को पाकिस्तान पीछे छोड़ देगा।

सेमीफाइनल में India-Pakistan का मैच कैसे संभव?

अब सवाल उठता है कि अगर भारत (India) और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली तो इनका मुकाबला कैसे संभव हो सकता है। तो हम बता दें कि यह मुकाबला तभी संभव होगा, जब भारत सुपर-8 के अपने ग्रुप में टॉप करे, क्योंकि पाकिस्तान अब अधिकतम 3 अंक ही हासिल कर सकता है और वो दूसरे स्थान पर ही रहेगा। सेमीफाइनल में एक ग्रुप को टॉप करने वाली टीम का मैच दूसरे ग्रुप में 2nd पोजीशन पर रहने वाली टीम से होता है। ऐसे में पाकिस्तान का दूसरे स्थान से ऊपर जाने की संभावना नहीं है लेकिन भारत का अपने ग्रुप को टॉप करने का रास्ता आसान नहीं है।

भारत (India) को अपने ग्रुप में टॉप करने के लिए सबसे पहले उम्मीद करनी होगी कि 1 मार्च को दिन में होने वाले मैच में जिम्बाब्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा दे, ताकि प्रोटियाज के 4 अंक ही रहें और उसका नेट रन रेट भी कम हो जाए। इसके बाद, टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वो अंकों के मामले में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी करने के साथ उसे NRR के मामले में पीछे छोड़ दे।

अगर ऐसा हुआ तभी भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला हो पाएगा। वहीं, अगर इन दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और वहां मुकाबला नहीं हुआ तो फैंस के पास फाइनल में इनकी टक्कर देखने का मौका रहेगा, बशर्ते दोनों ही टीमें अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाएं।

FAQs

भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला संभव है या नहीं?
संभव है

यह भी पढ़ें: मानव उपकार की गाड़ी में पिता की शव यात्रा, आलोचकों के निशाने पर आए करोड़ों के मालिक रिंकू सिंह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!