Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जीत का सिलसिला रविवार को समाप्त हो गया, क्योंकि उसे अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में भारत के खिलाफ 61 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस हार से न सिर्फ पाकिस्तान की लगातार जीत की स्ट्रीक समाप्त हुई, बल्कि अब उसके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
कोलंबो में भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा। इसी वजह से उनके समर्थक मैच खत्म होने से पहले ही मैदान से बाहर चले गए। इस मुकाबले को लेकर जितना माहौल बनाया गया था, उतना ही यह एकतरफा साबित हुआ।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की बड़ी हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे से टकराने से पहले भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) ने दो-दो मैच जीते थे। ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, वहीं कोलंबो की पिच पर पाकिस्तानी स्पिनर्स भारतीय बल्लेबाजों का हाल खराब कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस जीतने के बाद, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आघा ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने 20 ओवर में 175/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई।
मुश्किल पिच पर भारत की तरफ से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। पाक के टॉप 4 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे। इस खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान को काफी बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी और इसका प्रभाव उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा। पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है और उसके खाते में 3 मैचों के बाद 4 अंक हैं, जबकि उसका नेट रन रेट -0.403 है।
ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान का खेल हो सकता है खत्म
टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) की बड़ी हार से मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब उसकी सुपर-8 की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान का अभी भी एक ग्रुप मैच बाकी है, जो 18 फरवरी को नामीबिया से है। अगर इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत मिली तो वो आसानी से अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा लेकिन उलटफेर हुआ तो फिर ग्रुप स्टेज से ही उसका बोरिया-बिस्तर बंधना तय है।
आप सोच रहे होंगे कि नामीबिया के खिलाफ हार से पाकिस्तान कैसे बाहर हो जाएगा तो हम बता दें कि मौजूदा समय में ग्रुप ए से भारत ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है और अब सिर्फ एक स्थान खाली है। इस ग्रुप से अभी तक नामीबिया ही सिर्फ एलिमिनेट हुई है। ऐसे में अगले राउंड में जाने के लिए पाकिस्तान, यूएसए और नीदरलैंड रेस में है। जहां पाकिस्तान का एक मैच बाकी है, वहीं यूएसए ने अपने सारे मैच खेल लिए हैं और उसके खाते में 4 मैचों में 4 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट +0.787 है। इसी वजह से वो पाकिस्तान से ऊपर यानी दूसरे स्थान पर मौजूद है।
ऐसे में अगर पाकिस्तान (Pakistan) को नामीबिया से हार मिली तो फिर यूएसए के पास सुपर-8 में जाने का मौका रहेगा, बशर्ते नामीबिया को भारत के खिलाफ बहुत बड़ी जीत न मिले। भारत जिस लय में है, उसे देखते हुए नामीबिया का उलटफेर करना मुश्किल ही लग रहा है। इसी वजह से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे से ग्रुप ए से सुपर-8 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम का पता चल जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए का पॉइंट्स टेबल

FAQs
पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए किसे हराना जरूरी है?
सुपर-8 में पाकिस्तान के न पहुंचने पर कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Super-8: टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड तय, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत