Posted inICC T20 World Cup

हार्दिक-माहिका के बाद ईशान-अदिति ने सबके सामने किया एक-दूसरे को किस, वायरल हुआ वीडियो

Ishan Kishan kissed gf Aditi Hundia
Ishan Kishan kissed gf Aditi Hundia

Ishan Kishan kissed Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। अहमदाबाद के स्टेडियम को टीम इंडिया के लिए पनौती बताया जा रहा था लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत इतिहास रचने का काम किया। खिताबी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और लगातार दूसरी बार सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती।

भारत के चैंपियन बनने के बाद, सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नजर आए, तो कुछ ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट किया। हार्दिक पांड्या खुलेआम गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर घूमते नजर आए और एक-दूसरे को किस भी किया। वहीं, अब ईशान किशन (Ishan Kisha) का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी रूमर्ड GF अदिति हुंडिया को चूमा है।

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान (Ishan) ने अदिति को किया किस

हार्दिक-माहिका के बाद Ishan-अदिति ने सबके सामने किया एक-दूसरे को किस, वायरल हुआ वीडियो

टीम इंडिया में दमदार वापसी करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन का नाम कुछ सालों से अदिति हुंडिया से जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलेआम स्वीकार नहीं किया लेकिन हाल ही में ईशान के दादा जी ने एक इंटरव्यू के दौरान अदिति का जिक्र किया था और ईशान की शादी का भी जिक्र किया था। तभी से ईशान और अदिति की शादी की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में ईशान की माँ ने इससे इनकार किया था लेकिन अब लगता है कि ईशान के दादा ने सच ही बताया था, क्योंकि उनके पोते ने खुलेआम अदिति को किस किया।

जी हां, टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर घूम-घूमकर जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान ईशान को हार्दिक के साथ डांस करते देखा गया। साथ में हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी थीं। जब हार्दिक के साथ डांस खत्म हो जाता है, तब अदिति के पास ईशान जाते हैं और उनकी गर्दन को अपने हाथ से पकड़कर आगे लाते हैं और उन्हें किस कर लेते हैं। हालांकि, ईशान ने अदिति को किस होंठों पर नहीं, गाल पर किया।

आप भी देखें वीडियो:

बता दें कि अदिति हुंडिया कई सालों से ईशान किशन (Ishan Kisha) के साथ हैं। उन्होंने मुश्किल समय में भी ईशान का साथ दिया, जब वह टीम से बाहर थे। अदिति ने ईशान का हौसला बढ़ाया और आज जब कामयाबी मिली तो उसका साथ में जश्न भी मनाया। 29 साल की अदिति के बारे में बात करें तो वह जयपुर की रहने वाली हैं और 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 में मिस डीवा भी चुनी गई थीं। उनके पिता कारोबारी हैं और माँ सोशल वर्कर हैं।

फाइनल में ईशान ने जड़ा तूफानी पचासा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kisha) का चिर-परिचित अंदाज देखने को मिला और उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। ईशान ने ओपनर्स के द्वारा दी गई शुरुआत से मिले मोमेंटम को बरकरार रखा और रनों की गति को कम नहीं होने दिया। इस बल्लेबाज ने दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 105 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत ही भारत बड़े स्कोर तक पहुंच पाया। ईशान ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आउट होने से पहले 54 रनों की पारी खेली। ईशान की पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे।

FAQs

ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?
अदिति हुंडिया

यह भी पढ़ें: जय शाह को लगाया गले, फिर हवा में उड़ाई टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, ऐसा मनाया टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीत का जश्न

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!