Posted inICC T20 World Cup

उस्मान तारिक के खिलाफ रणनीति पर बोले ईशान किशन, जवाब हुआ वायरल

उस्मान तारिक के खिलाफ रणनीति पर बोले Ishan Kishan, जवाब हुआ वायरल

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टक्कर होनी है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए भी उन्हें बड़ा खतरा माना जा रहा है।

इसका एक हल्का सा ट्रेलर फैंस को भारत और नामीबिया के मुकाबले में देखने को मिला, क्योंकि विपक्षी कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का गेंदबाजी एक्शन भी काफी हद तक उस्मान तारिक से मिलता-जुलता है। इरास्मस के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज जूझते दिखे और उनके खिलाफ चार बल्लेबाज आउट हुए। ऐसे में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बताया कि टीम इंडिया की पाकिस्तान के स्पिन अटैक से निपटने की क्या तैयारी है, जिसमें उस्मान तारिक भी शामिल हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तैयारी का ईशान किशन (Ishan Kishan) ने किया खुलासा

उस्मान तारिक के खिलाफ रणनीति पर बोले Ishan Kishan, जवाब हुआ वायरल

नामीबिया के खिलाफ भारत की जीत के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए ईशान किशन (Ishan Kishan) से पूछा गया कि क्या गेरहार्ड इरास्मस की अपरंपरागत गेंदबाजी का सामना करना पाकिस्तान के स्पिन खतरे के लिए आदर्श तैयारी प्रदान करता है, तो इसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा,

“नहीं, मुझे लगता है कि हमने तैयारी तो कर ही ली है। अब बस गेंद को देखना है और अपना स्वाभाविक खेल खेलना है, अगर गेंद हिट करने लायक हो, तो बल्लेबाज के तौर पर हम उस पर शॉट लगाना चाहेंगे क्योंकि यह टी20 मैच है और हम अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें अपनी ताकत पर भी भरोसा रखना होगा।”

ईशान ने कहा कि उनकी तैयारी किसी विशेष को लेकर नहीं है और भारत का अप्रोच सभी के खिलाफ एक जैसा रहेगा। किशन ने कहा,

“हमें किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं है। इस स्तर पर, हम कुछ वीडियो देखते हैं और हमें यह अंदाजा हो जाता है कि हमें किस तरह की गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा। हम बस इसे सरल रख रहे हैं।”

नामीबिया के खिलाफ स्पिन खेलने में टीम इंडिया को हुई परेशानी

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भले ही इस बात को नकार दिया हो कि भारतीय टीम पाकिस्तान के स्पिन विभाग से निपटने के लिए कुछ अलग प्रयास नहीं करेगी लेकिन जिस तरह से नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ ढेर हुए, उससे चिंता जरूर बढ़ गई है। भारत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 12 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन जड़ दिए लेकिन स्पिनर्स के खिलाफ आंकड़े काफी खराब रहे।

टीम इंडिया के बल्लेबाज 8 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 61 रन ही बना पाए। यही बड़ा कारण रहा कि भारतीय टीम अपनी पारी के पहले 7 ओवर में 100 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद पूरे ओवर खेलकर 250 का स्कोर नहीं बना पाई। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय फैंस जरूर चिंता में हैं, क्योंकि सलमान अली आगा की टीम के पास स्पिन विभाग में अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब और चर्चित उस्मान तारिक जैसे दमदार गेंदबाज शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा सुर्खियां तारिक ने बटोरी हैं और उन्हें ट्रम्प कार्ड माना जा रहा है। देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज उनके खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

FAQs

नामीबिया के खिलाफ स्पिनर्स के खिलाफ भारत ने कितने विकेट गंवाए?
5
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक क्यों चर्चा में हैं?
अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!