Ishan Kishan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ईशान किशन काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट के अब तक के तीनों मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की है।
पहले मैच में उन्होंने 60 रन दूसरे में 61 और तीसरे में 77 रनों की एक ऐतिहासिक पारी खेली। इससे उनकी हर जगह वाह-वाही हो रही है और इन्हीं सब चीजों के बीच उनके दादा जी ने उनके शादी की बात कह इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।
150 से ज्यादा रन बना चुके हैं Ishan Kishan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने सफ़र की शुरुआत यूएसए के साथ मुकाबला से करी थी और उस मुकाबले में उन्होंने 20 रन बनाए थे। लेकिन अगले मैच में नामीबिया के खिलाफ 61 रनों की एक दमदार पारी खेली। वो यही नहीं रुके पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को हुए मैच के दौरान उन्होंने 77 रन बनाए।
इस बीच उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से इतिहास रचा। उनकी पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 61 रनों से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इसके चलते उन्हें (Ishan Kishan) प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया और उनके इसी प्रदर्शन को लेकर और बाकि चीजों को लेकर बात करते हुए ईशान किशन के पिता जी ने काफी कुछ कहा। लेकिन इस समय उनके दादा अनुराग पांडे ने जो शादी की बात कही है, वो काफी चर्चा में यह।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK Match Stats: अभिषेक शर्मा हुए फुस्स, ईशान ने रचा इतिहास, भारत-पाकिस्तान के मैच में बने 15 रिकॉर्ड
दादा ने कही ये बात
ईशान किशन (Ishan Kishan) के दादा अनुराग पांडे ने ANI से बातचीत के दौरान साफ शब्दों में बताया कि ईशान किशन जिससे शादी करना चाहेंगे उससे कर सकते हैं। उन्हें कोई भी ऐतराज नहीं है। उनके लिए बच्चों की खुशी सबसे ज्यादा अहम है। ईशान के दादा ने बताया कि ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी करना चाहते हैं, जो कि एक मॉडल हैं और ईशान के परिवार व अदिति के परिवार की आपस में बातचीत होते रहती है।
#WATCH | Aurangabad, Bihar | Grandfather of Indian Cricketer Ishan Kishan, Anurag Pandey says, “…We are ready to accept whoever Ishan Kishan wants to marry. Aditi is his girlfriend…She is a model…One should accept what makes children happy…” (14.03) pic.twitter.com/narb5aZHtx
— ANI (@ANI) February 14, 2026
कौन हैं अदिति हुंडिया
बताते चलें कि अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और वो मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। साथ ही साथ वो फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी फाइनलिस्ट रहीं थीं। उनके पिता जयपुर में कारोबारी हैं और अदिति कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में करियर बनाने लगी थीं। मालूम हो की अदिति और ईशान करीब 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं और परिवार की रजामंदी के बाद अब शादी कर सकते हैं।
FAQs
ईशान किशन की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: भारत के सेमीफाइनल का पूरा गणित साफ, इन चारों में से किसी एक से खेलेगी वो महामुकाबला