इटली क्रिकेट टीम (Italy Cricket Team) ने क्वालीफायर्स मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया था और टीम टूर्नामेंट में भी कमाल का प्रदर्शन करते दिखाई दी। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल चार मैच खेले।
इस दौरान इसने नेपाल के खिलाफ 10 विकटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और इसने बाकि टीमों के खिलाफ मुकाबले में भी टीमों को काफी अच्छी टक्कर दी, जिससे इसकी जमकर तारीफ हो रही थी। लेकिन अब इस टीम के खिलाड़ियों ने भारत का मजाक बनाना शुरू कर दिया है।
भारत का मजाक बनाते दिखे Italy के खिलाड़ी

हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान इटली क्रिकेट टीम (Italy Cricket Team) के कुछ खिलाड़ी बातचीत करते नजर आए और इस दौरान वह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और खराब नागरिक सुविधाओं का मजाक बनाते दिखाई दिए। उन्होंने टेप वॉटर को लेकर शिकायत की और भी काफी कुछ कहा। इसके बाद से ही इंडियन फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
भारतीय फैंस दे रहे अलग-अलग रिएक्शन
इटली क्रिकेट टीम (Italy Cricket Team) के खिलाड़ियों के इस बयान के बाद भारतीय फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस इटली के खिलाड़ियों के खिलाफ उल्टा सीधा बोल रहे हैं। जबकि कुछ इस बात को एक्सेप्ट कर रहे हैं कि हां हम एज ए कंट्री उस तरह नहीं हैं, जैसा कि हमें होना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि भारत में सिविक सेंस की कमी होने की वजह से काफी चीजें खराब होती हैं।
एक पॉडकास्ट में इटली की क्रिकेट टीम है।
वे खुलेआम हमारे नल के पानी और भारत की खराब नागरिक सुविधाओं का मज़ाक उड़ा रहे हैं।
असल समस्या उनका मज़ाक उड़ाना नहीं है।
असल समस्या हमारी दयनीय इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था है, जिसने उन्हें हंसने का मौका दे दिया।
यह वाकई शर्मनाक है। 😭 pic.twitter.com/hZqhYwMX4h
— Dinesh Purohit (@Imdineshpurohit) February 19, 2026
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी हुई थी बेइज्जती
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में होस्ट किया था और इस दौरान भी काफी ज्यादा बेज्जती हुई थी। कई स्टेडियम में वॉशरूम पूरी तरह से टूटा हुआ था, सीट्स गंदी थीं, उस पर चिड़िया की बीट पड़ी थी। यही नहीं बल्कि हाल ही में हुए महिला विश्व कप 2025 के दौरान भी महिला टीम की खिलाड़ियों के साथ भारत में बदतमीजी की गई और इससे भी ग्लोबल स्तर पर इंडिया की बदनामी हुई थी।
ऐसे-ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं, जहां विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने भारत की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भारत में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक रहता है कि कई बार सामने वाली टीम के खिलाड़ी खेलने तक से मना कर देते हैं।
FAQs
इटली क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने रचा डिजिटल इतिहास, जियोहॉटस्टार पर ऐतिहासिक व्यूअरशिप, 2024 WC फाइनल भी फेल