Posted inICC T20 World Cup

जय शाह-मोहसिन नकवी की 15 फरवरी को मीटिंग, इन मुख्य बातों पर की जाएगी चर्चा

जय शाह-Mohsin Naqvi की 15 फरवरी को मीटिंग, इन मुख्य बातों पर की जाएगी चर्चा

Jay Shah and Mohsin Naqvi Meeting: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच को देखने के ले कई बड़े नाम स्टेडियम में नजर आएंगे, इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी भी शामिल हैं। नकवी का मुख्य उद्देश्य इस हाई प्रोफाइल मैच को देखने के अलावा ICC चेयरमैन जय शाह से बातचीत करना भी है, क्योंकि उनके भी मौजूद रहने की रिपोर्ट्स आई हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को देखने के लिए कोलंबो में मौजूद रहेंगे। इसी का फायदा उठाकर मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) उनसे मुलाकात करना चाहते हैं।

IND vs PAK मैच को देखने के लिए मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के साथ कई अन्य बड़े अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

जय शाह-Mohsin Naqvi की 15 फरवरी को मीटिंग, इन मुख्य बातों पर की जाएगी चर्चा

पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में खेल रही है, जो टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। इसी वजह से टीम इंडिया को भी पाकिस्तान से खेलने के लिए श्रीलंका जाना पड़ा है और इनके बीच मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होगा। इस मैच को देखने के लिए पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी पाकिस्तान से रवाना होंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद समेत पीसीबी के सीनियर अधिकारी जाएंगे।

एक करीबी सूत्र ने बताया,

“श्रीलंकाई बोर्ड ने दूसरे बोर्ड के अधिकारियों को भी बुलाया है, लेकिन नकवी के जाने का कारण आईसीसी चेयरमैन जय शाह और दूसरे अधिकारियों से बातचीत करना है ताकि बॉयकॉट मामले के बाद माहौल ठंडा किया जा सके।”

ICC और PCB के बीच आपसी रिश्तों में आई कड़वाहट

टी20 वर्ल्ड कप आईसीसी का टूर्नामेंट है और जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार का ऐलान किया तो निश्चित रूप से यह बात क्रिकेट की वैश्विक संस्था को नागवार गुजरी। पाकिस्तान ने ऐसा अपने लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए किया था, जो अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेलना चाहता था लेकिन आईसीसी ने उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया।

इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अलग ही रूख अपनाया और भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट का फैसला ले लिया। इसके बाद, आईसीसी ने अपनी तरफ से कई प्रयास किए और मामले को सुलझाना चाहा लेकिन पीसीबी की तरफ से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं देखने को मिला। हालांकि, एक हफ्ते बाद खुद ही पीसीबी ने आईसीसी से बात करने की ठानी और फिर लाहौर में अधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी शामिल रहे। इस मीटिंग के बाद, पीसीबी ने अपना फैसला बदल लिया और भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने की घोषणा की।

ऐसे में कोलंबो में जय शाह और मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के साथ कई अन्य क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी होंगे, तो पूरी संभावना है कि अचानक मीटिंग हो सकती है, जिसमें कुछ अहम मुद्दों को लेकर बातचीत की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, कोलंबो रवाना होने से पहले नकवी ने अपने देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी बात की। इनके बीच मौजूदा क्रिकेट हालत और पाकिस्तान की आईसीसी को लेकर पॉलिसी पर चर्चा हुई।

FAQs

जय शाह और मोहसिन नकवी के बीच मीटिंग कहां हो सकती है?
कोलंबो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!