Posted inICC T20 World Cup

जसप्रीत बुमराह को मिले नए नाम, कप्तान सूर्या ने रखे ये 2 खास निकनेम

Jasprit Bumrah को मिले नए नाम, कप्तान सूर्या ने रखे ये 2 खास निकनेम

Suryakumar Yadav gives two nicknames to Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ट्रंप कार्ड बने हुए हैं। बुमराह ने अहम मौकों पर शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत की लाज बचाई और ऐसा ही इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी देखने को मिला था। अपने अंतिम दो ओवर में बुमराह ने सिर्फ 14 रन ही दिए और इंग्लैंड को जीत से दूर कर दिया।

अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की आस होगी, ताकि टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर पाए। इस बीच फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को दो उपनाम यानी निकनेम दिए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दिए दो खास निकनेम

Jasprit Bumrah को मिले नए नाम, कप्तान सूर्या ने रखे ये 2 खास निकनेम

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर तारीफ की। इस दौरान जब सूर्या से पूछा गया कि बुमराह के टीम में रहते सबसे मुश्किल चीज क्या होती है तो इस पर हँसते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर आईसीसी कोई नियम लाई कि कुछ गेंदबाज छह या आठ ओवर कर सकते हैं तो निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह होंगे। सूर्या ने बुमराह को जनरेशन में एक बार आने वाला खिलाड़ी बताया।

इसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर मुझे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को डिस्क्राइब करना हो तो एक रोबोट या एक राष्ट्रीय खजाना बताया। सूर्या ने आगे कहा कि बुमराह दबाव में काफी शांत रहते हैं और गेंदबाजी यूनिट को भी साथ लेकर चलते हैं। यही उनके बारे में सबसे अच्छी चीज है और वह एक परफेक्ट टीममैन हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से न्यूजीलैंड सावधान

शनिवार को जब फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि उनकी टीम जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए खास योजना बनाएगी। सैंटनर ने बुमराह को लेकर कहा,

“बुमराह, हां, मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उनका नाम हर किसी की चर्चा में होना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ, उन्हें मारना काफी मुश्किल लग रहा था। और पिछली रात भारत के लिए वह वाकई गेम चेंजर साबित हुए। हमें पता था कि बुमराह का प्रदर्शन तो होना ही था। वह जाहिर तौर पर विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन, आप जानते हैं, सिर्फ वही नहीं, भारत के लिए हर किसी ने अलग-अलग समय पर शानदार प्रदर्शन किया है। और एक टीम के तौर पर, आप यही चाहते हैं।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के T20I आंकड़े

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंदबाजी को खेलना आसान काम नहीं होता है लेकिन न्यूजीलैंड ने काफी हद तक T20I में उन्हें अच्छे से खेला है और ज्यादा विकेट नहीं दिए हैं। बुमराह ने कीवी टीम के खिलाफ 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 23.37 की औसत से 16 विकेट चटकाए हैं। वहीं, उनका इकोनॉमी रेट 7.05 का है। इस तरह आंकड़ों से साबित होता है कि कीवी बल्लेबाजों ने बुमराह के खिलाफ ज्यादा जोखिम नहीं उठाया है। देखने वाली बात होगी कि फाइनल मुकाबले में कौन बाजी मारता है।

FAQs

जसप्रीत बुमराह को सूर्यकुमार यादव ने कौन से दो निकनेम दिए हैं?
रोबोट और राष्ट्रीय संपत्ति

यह भी पढ़ें: उधर शाम को भारत को खेलना हैं फाइनल, इधर पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानें किसे बना रहे अपनी दुल्हन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!