Posted inICC T20 World Cup

भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल होने से JioStar बर्बाद, कुल इतने करोड़ रूपये में फिरा पानी

भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल होने से JioStar बर्बाद, कुल इतने करोड़ रूपये में फिरा पानी

JioStar Revenue Loss If Pak Boycott IND Game: जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है तो इससे कमाई भी जमकर होती है। मैच के टिकट भी काफी ऊंची कीमत पर बेचे जाते हैं, वहीं टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ब्रांड्स अपने प्रचार के लिए काफी मोटी रकम खर्च करते हैं। इसी वजह दोनों देशों के बीच मुकाबला फायदे का सौदा माना जाता है।

इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान मुकाबला निर्धारित है, जिसको लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ब्रॉडकास्टर JioStar को व्यूअरशिप और रिवेन्यू के मामले में काफी ज्यादा फायदा होगा लेकिन अब उसे काफी तगड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मुकाबले पर संकट के बादल

भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल होने से JioStar बर्बाद, कुल इतने करोड़ रूपये में फिरा पानी

दरअसल, आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया, क्योंकि वो अपने मुकाबले भारत में नहीं खेलना चाहता था। आईपीएल के आगामी सीजन से मुस्ताफिजुर रहमान को हटाए जाने के कारण बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की। हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी। तब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी बांग्लादेश के साथ है और अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वो भी टूर्नामेंट को बॉयकॉट कर देगा।

हालांकि, इसका आईसीसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उसने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। इसके बाद, टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने के सम्बन्ध में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने अपने देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात की। नकवी ने तब ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने सारे विकल्प खुले रखे हैं। वहीं, रविवार को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि उनकी टीम टूर्नामेंट में भाग लेगी लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करेगी। इसके बाद से ही हलचल मची हुई है। आईसीसी ने पीसीबी को इस फैसले पर सोचने की सलाह दी है। हालांकि, अभी तक पीसीबी ने आधिकारिक रूप से मुकाबले को बॉयकॉट करने की जानकरी आईसीसी को नहीं दी है।

IND vs PAK मुकाबला न होने से JioStar को होगा काफी ज्यादा नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जाता है। इसी वजह से मुकाबले से पहले और इसके दौरान काफी सारे विज्ञापन भी दिखाए जाते हैं और इसके लिए ब्रांड्स बहुत बड़ी रकम भी देते हैं। इसी वजह से आईसीसी टूर्नामेंट के भारत में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर JioStar को भी काफी ज्यादा फायदा होने की उम्मीद थी लेकिन अब जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की घोषणा कर दी है, तो JioStar को झटका लगा है।

अगर इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं होता है तो फिर JioStar को टूर्नामेंट में विज्ञापन से होने वाले कुल रिवेन्यू का 15–20% नुकसान हो सकता है। JioStar का लक्ष्य टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टूर्नामेंट से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन राजस्व अर्जित करना है। भारत-पाकिस्तान मैच के बिना, अनुमानित राजस्व हानि 20% तक हो सकती है। हालांकि, मेम्बरशिप रिवेन्यू पर असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट वार्षिक और निश्चित शुल्क वाले हैं। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच सहित भारत के प्रमुख मैचों के लिए 10 सेकंड के विज्ञापन स्पॉट की दर 17 लाख रुपये है।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच न होने पर JioStar को कुल विज्ञापन रिवेन्यू का कितना नुकसान हो सकता है?
15-20%
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की घोषणा किसने की है?
पाकिस्तान सरकार

यह भी पढ़ें: इंडिया बनाम यूएसए मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान, तिलक की हुई वापसी, संजू को किया गया ड्रॉप

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!