Posted inICC T20 World Cup

जेपी डुमिनी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम, पाकिस्तान-इंग्लैंड को नहीं दी जगह

JP Duminy selected 4 semi-finalist teams of T20 World Cup, Pakistan-England were not given place.

JP Duminy on T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की काफी रोमांचक शुरुआत हुई है और यह टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। इस टूर्नामेंट के सुपर 8 के लिए कौन-कौन सी टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं उनकी तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है और इसी कड़ी में अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने काफी बड़ा बयान दिया है। जेपी डुमिनी ने बताया है कि कौन हैं वो चार टीमें, जो इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।

21 फरवरी से खेले जाएंगे सुपर 8 के मुकाबले

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैचों की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है। वहीं इसका सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेला जाएगा। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को होने वाला है।

मालूम हो कि इस समय जो 8 टीमें सुपर 8 में क्वालीफाई करने की दावेदार नजर आ रही हैं, उनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे / ऑस्ट्रेलिया , इंग्लैंड और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं सेमीफ़ाइनल में कौन सी टीमें जाएंगी इसका पता आगे चलेगा। लेकिन जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने अपने बयान से हड़कंप मचा दिया है।

इन टीमों का किया JP Duminy ने चयन

Former South African star JP Duminy has selected the semi-finalists for the T20 World Cup 2026.
Former South African star JP Duminy has selected the semi-finalists for the T20 World Cup 2026.

स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हर किसी की फेवरेट भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड क्वालीफाई कर सकती है।

उनका मानना है कि ये टीमें काफी अच्छा कर रही हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन के बलबूते सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने इस दौरान साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी चुना।

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबला! ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

8 मार्च को बनेगा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल – फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी इसका पता तो बाद में ही चलेगा। लेकिन जो भी टीम पहुंचेगी और खिताब उठाएगी वो एक नया इतिहास जरूर रच देगी। अगर टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है, तो इंडिया सबसे अधिक तीसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो जाएगी।

वहीं इंडिया पहली ऐसी टीम बन जाएगी, जो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड करने में कामयाब होगी। वहीं अगर इंग्लैंड या वेस्टइंडीज जीतती हैं, तो वो भी तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन जाएंगी। लेकिन अगर न्यूज़ीलैंड या साउथ अफ्रीका ट्रॉफी जीतती है, तो यह उनकी पहली ट्रॉफी होगी।

ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका या पाकिस्तान के चैंपियन बनने पर भी रिकॉर्ड बनेगा। इनमें से जो भी टीम ट्रॉफी उठाएगी वो दूसरी बार चैंपियन बन जाएगी और सबसे अधिक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के मामले में भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगी।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?

8 मार्च

यह भी पढ़ें: ‘हम चाहते अभिषेक खेले….’ सलमान आगा ने कही ऐसी बात जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!