India vs England Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला सेमीफाइनल काफी तूफानी रहा, क्योंकि फिन एलन ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की 9 विकेट से जीत दर्ज करने में मदद की। इस तरह न्यूजीलैंड ने 8 मार्च को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अब फाइनल में न्यूजीलैंड की टक्कर किस टीम से होगी, इसका फैसला 5 मार्च यानी आज India और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से हो जाएगा। जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वो खिताबी मैच में अपनी जगह बना लेगी। इस मैच का विनर कौन होगा, इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
Kevin Pietersen ने India बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में इस टीम को बताया विजेता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 5 मार्च को India और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच मुंबई के लोकप्रिय वानखेड़े स्टेडियम में होना है। इस मुकाबले पर सभी की नजर बनी हुई है, क्योंकि दोनों ही टीमें काफी जबरदस्त हैं और एक से बढ़कर एक मैच विनर शामिल हैं। हालांकि, इसमें विजेता कौन होगा, इसकी भविष्यवाणी करना थोड़ा मुश्किल काम है, क्योंकि भारत और इंग्लैंड दोनों ही अपने दिन पर विरोधी टीम का हाल खराब कर सकते हैं।
जहां ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि India और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में कौन जीत दर्ज करेगा, वहीं केविन पीटरसन ने बड़ा प्रेडिक्शन कर दिया है। पीटरसन की भविष्यवाणी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत के बाद आई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रविवार को न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, शानदार गेम होना चाहिए। यानी पीटरसन ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में अपनी टीम का समर्थन किया है और उसे विजेता भी बताया। इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड को फाइनल में रखा है।
So NZ versus England in the final of the T20 WC on Sunday.
Should be a great game……🫣— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 4, 2026
हालांकि, केविन पीटरसन का ट्वीट टीम इंडिया के फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी की जमकर क्लास लगाई। कुछ ने कहा कि सपने देखते रहो। वहीं, कुछ ने दावा किया कि मैच के बाद मिलते हैं।
सुपर-8 में कैसा रहा India और इंग्लैंड का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप X में शामिल India का प्रदर्शन उतना दबदबे वाला नहीं रहा और टीम को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की बड़ी हार भी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और पहले जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
वहीं, बात करें इंग्लैंड की तो उसने सुपर-8 में अपने ग्रुप Y में पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड ने इस राउंड में अपने सभी तीनों मैच जीते और विरोधी टीमों को लगातार हराया। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका को 51 रनों से हराया था। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट से करीबी जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था।
FAQs
केविन पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में किसकी जीत का प्रेडिक्शन किया है?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: “हमारे साथ धोखा हुआ…पिच चेंज हो गई,” 9 विकेट से वन साइडेड हार के बाद कप्तान एडेन मार्कराम के छलके आंसू