Posted inICC T20 World Cup

फाइनल मुकाबले में कुलदीप यादव की एंट्री, अर्शदीप सिंह नहीं इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में करेंगे रिप्लेस

Kuldeep Yadav enters the final match, not Arshdeep Singh, but this player will replace him in the playing eleven.

भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) हमें बीते कुछ मैचों से खेलते नजर नहीं आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था वो भी पाकिस्तान टीम के खिलाफ। उस दौरान उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी भी की थी।

हालांकि अब वो एक बार फिर फाइनल में हमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना जलवा भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन उन्हें अर्शदीप सिंह नहीं बल्कि एक अन्य खिलाड़ी के जगह मौका मिल सकता है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसकी जगह वो हमें खेलते दिखाई दे सकते हैं।

8 तारीख को होने वाला है अंतिम मैच

The T20 World Cup 2026 final is going to be held on March 8.
The T20 World Cup 2026 final is going to be held on March 8.

मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 तारीख यानी 8 मार्च को होने वाला है। यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस दौरान हमें टीम इंडिया न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ लोहा लेते दिखाई देगी दे। ये वही स्टेडियम है, जहां भारत 2023 वर्ल्ड कप फाइनल और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सुपर 8 मैच हारी थी। बात करे फाइनल मैच की तो इस दौरान इस मैच में इंडिया हमें सेमीफाइनल मैच की तुलना में प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के साथ उतरते दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें: लास्ट बॉल तक गया IND vs ENG मैच और बने कुल 28 रिकॉर्ड्स, संजू-बुमराह,वरुण सभी ने रचा इतिहास

Kuldeep Yadav को मिल सकता है चांस

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने महज 14 रन दिए थे और एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की थी। इंडिया की जीत में उनका अहम योगदान रहा था और वो हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती के जगह खेलते दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती लगातार मैचों में फ्लॉप होते चले आ रहे हैं।

ऐसा रहा है Varun Chakravarthy का हालिया प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। लगभग हर मैच में उन्होंने विकेट तो चटकाए हैं। लेकिन इन दौरान रन भी बहुत लुटाए हैं /इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 64 रन दे डाले, जो कि उनके करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा। उन्होंने 16 की इकोनॉमी से रन लुटाए और वो भारत के सबसे महंगे गेंदबाज बने। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 40 रन वहीं अहमदाबाद में हुए भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान 47 रन दिए थे।

हालांकि अभी तक मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करने का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा या नहीं। मगर उम्मीद रहेगी कि कुलदीप यादव को मौका मिले, ताकि भारत के जीतने के आसार और बढ़ जाएं। वैसे भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 हिस्ट्री में भारत का हाल पूरी तरह से बेहाल रहा है।

FAQs

कुलदीप यादव की उम्र क्या है?

31 साल

यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, मुंबई इंडियंस से 1-2 नहीं 6 खिलाड़ी रहेंगे शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!