Another Cricketer’s Father Passes Away: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेटर्स के अपने पिता को खोने का सिलसिला जारी है। हाल ही में भारतीय टीम में मातम छा गया था, जब 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन की खबर आई थी। रिंकू के पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय से उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
अब, होली की खुशियों के बीच श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के पिता (Father) क्षेमा संगाकारा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी परिवार की तरफ से दी गई। इसी वजह से क्रिकेट जगत में मातम छा गया है, क्योंकि संगकारा के पिता एक वकील होने के साथ-साथ क्रिकेट कोचिंग में भी दक्ष थे और उन्होंने अपने बेटे को महान क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच कुमार संगकारा के Father का हुआ निधन

श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में से एक कुमार संगकारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर कमेंटेटर नजर आ रहे थे लेकिन मंगलवार, 3 मार्च को उन्हें अपने पिता (Father) क्षेमा संगकारा के निधन की दुखद खबर मिली। इसी वजह से अब संगकारा घर लौट गए हैं, क्योंकि बुधवार, 4 मार्च को उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संगकारा के पिता कैंडी के बहुत ही जाने-माने व्यक्ति थे और उन्होंने काफी नाम कमाया था। उन्होंने ही संगकारा को एक अच्छा क्रिकेटर बनने में मदद की, क्योंकि वह अपने बेटे के पहले कोच भी थे।
क्षेमा संगकारा कैंडी में संगकारा और उनके भाई-बहनों को प्रतिदिन घंटों कोचिंग देते थे, बचपन से ही उनमें कड़ी मेहनत और तकनीकी एकाग्रता की भावना पैदा करते थे और यहां तक कि उन्होंने अपने बेटे को टेनिस से दूर करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया। संगकारा के विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनने के बाद भी, उनके पिता सार्वजनिक रूप से कहते रहे कि उनके बेटे ने अभी तक अपनी पूरी क्षमता हासिल नहीं की है। अपने विदाई भाषण में, संगकारा ने प्रेरणास्रोत क्षेमा का विशेष रूप से उल्लेख किया।
परिवार ने बयान जारी कर दी कुमार संगकारा के पिता (Father) के निधन की जानकारी
कुमार संगकारा के पिता (Father) क्षेमा संगाकार के निधन की जानकारी परिवार ने एक बयान जारी कर दिया। परिवार की तरफ से बयान में बताया गया,
“अत्यंत दुःख के साथ हम श्री एस. के. संगकारा, वकील के निधन की सूचना दे रहे हैं। वे कुमारी के स्नेही पति, थुशारी, वेमिंद्र, सारंगा और कुमार के प्रिय पिता, संजय, निपुनी, रु और येहाली के प्यारे ससुर और थेहन, मेथवन, नेत्या, विनया, काया, सेठ, कविथ और स्वायरी के लाडले दादा थे। उनके पार्थिव शरीर को कैंडी स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा ताकि रिश्तेदार और मित्र उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान करें।”
“उनका अंतिम संस्कार 4 मार्च 2026 को शाम 6:00 बजे कैंडी के महाइयावा कब्रिस्तान में होगा। शवयात्रा शाम 4:30 बजे निवास स्थान से निकलेगी। उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों को उनकी बहुत याद आएगी।”
पिता (Father) के निधन के कारण कुमार संगकारा के लिए काफी मुश्किल समय है। अब वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमेंटेटर के रूप में वापस जुड़ेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद संगकारा आईपीएल 2026 में नजर आएंगे, जहां वो राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर और हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। हेड कोच के पद पर वो राहुल द्रविड़ की जगह नियुक्त किए गए हैं।