Posted inICC T20 World Cup

ट्रॉफी से पहले विदाई! फाइनल वाले दिन इस खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान

ट्रॉफी से पहले विदाई! फाइनल वाले दिन इस खिलाड़ी ने कर दिया Retirement का ऐलान

Retirement Before T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज यानी 8 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना भारत से होना है। दोनों ही टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने अभी तक एक भी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उसका प्रयास भारत को हराकर इस सूखे को खत्म करने का होगा।

हालांकि, खिताबी मुकाबले में उतरने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के संन्यास (Retirement) से जुड़ी हुई है। इस खबर के आते ही हलचल मच गई है। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

T20 WC के फाइनल से पहले इस कीवी खिलाड़ी ने लिया Retirement

ट्रॉफी से पहले विदाई! फाइनल वाले दिन इस खिलाड़ी ने कर दिया Retirement का ऐलान

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिग्गज तेज गेंदबाज ने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ज्यादा परेशानी की बात नहीं है, क्योंकि यह झटका न्यूजीलैंड की मेंस टीम को नहीं, बल्कि विमेंस टीम को लगा है, क्योंकि रिटायर होने वाली खिलाड़ी तेज गेंदबाज ली ताहुहु हैं, जिन्होंने पूरी तरह से संन्यास नहीं लिया है, बल्कि वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहा है। ताहुहु टी20आई और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।

न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए तेज गेंदबाज ली ताहुहु ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 20 साल थी। ताहुहु ने अपना आखिरी वनडे पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। इस तरह उन्होंने लगभग  15 साल तक वनडे क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया।

इस फॉर्मेट में ताहुहु न्यूजीलैंड महिला टीम की सबसे सफल गेंदबाज हैं और उनके नाम 103 मैचों में 28.01 की औसत से 125 विकेट दर्ज हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 4.54 का है, जो काफी अच्छा है। एक समय ताहुहु को महिला क्रिकेट का सबसे तेज गेंदबाज माना जाता था। उन्होंने अपने करियर में चार महिला वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) खेले हैं और इस दौरान 36 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड की ली ताहुहु ने वनडे से किया संन्यास (Retirement) का ऐलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के द्वारा जारी बयान में ली ताहुहु ने कहा,

“वनडे क्रिकेट में व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड) की जर्सी पहनना हमेशा से मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। एक मैच खेलना भी एक अद्भुत अनुभव था। वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक बार अपनी जर्सी पहनकर अपने देश और परिवार का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसा सपना था जिसे मैंने कभी देखा भी नहीं था। मैं हर पल को संजो कर रखूंगी और वनडे क्रिकेट से विदा (Retirement) लेते समय मुझे इस प्रारूप में हासिल की गई उपलब्धियों पर बेहद गर्व है।”

ताहुहु ने आगे कहा,

“आगे कई रोमांचक चीजें आने वाली हैं और मैं टी20 फॉर्मेट में इस टीम के लिए अपना योगदान जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी और मैं इस साल के अंत में इंग्लैंड जाकर इस टीम को अपने खिताब का बचाव करने में मदद करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हूं।”

T20I खेलना जारी रखेंगी ली ताहुहु

ली ताहुहु ने भले ही वनडे से संन्यास (Retirement) ले लिया हो लेकिन वह टी20आई और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी और उनका लक्ष्य जून में होने वाली महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ख़िताब की रक्षा करने में मदद करना है। पिछले संस्करण न्यूजीलैंड की महिला टीम ने ही अपने नाम किया था और इस बार वो डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी कि ताहुहु को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20आई सीरीज के लिए चुना जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत 15 मार्च से होगी और स्क्वाड का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले किस कीवी खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है?
ली ताहुहु
ली ताहुहु ने किस फॉर्मेट को अलविदा कहा है?
वनडे

यह भी पढ़ें: क्या T20 WC 2026 Final के बाद रिटायर होने जा रहे सूर्यकुमार यादव? रिपोर्ट में सच्चाई आई सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!